सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो या तस्वीरें शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो या तस्वीरें शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली 17 सितम्बर 2021 - दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर न्यूड या मॉर्फ वीडियो या तस्वीरें शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह ये दोनों लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे और फिर उगाही करते थे। 

डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (रोहिणी) प्रणव तयाल ने बताया कि आरोपी जाहुल (25) और मिनाज (23) राजस्थान में भरतपुर जिले के मेवात इलाके के रहने वाले हैं। अब तक ये 250 से अधिक लोगों से उगाही कर चुके हैं। दिल्ली के एक पीड़ित की ओर से जुलाई में बेगमपुर पुलिस थाने में की गई शिकायत के आधार पर इन्हें पकड़ा गया है। 

एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक लड़की की ओर से आए फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया था। उन दोनों ने एक दूसरे से नंबर साझा किया और फिर वॉट्सऐप पर चैटिंग करने लगे। वॉट्सऐप पर चैटिंग के दौरान महिला ने शिकायतकर्ता को सेक्सुअल ऐक्ट के लिए उत्तेजित किया, जिसे उसने रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद महिला ने धमकी देना शुरू किया और वीडियो डिलीट करने की एवज में 15 हजार रुपए मांगे।

पीड़ित ने जब रकम दे दी तो उन्हें एक अन्य शख्स ने फोन किया, जिसने खुद को दुर्गापुरी साइबर सेल अधिकारी बताया। उसने शिकायतकर्ता को वीडियो को यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया साइट्स से डिलीट कराने को कहा। जब शिकायतकर्ता ने वीडियो डिलीट कराने के लिए कथित यूट्यूबर से संपर्क किया तो उसने बी पैसों की मांग की। 

अधिकारी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड एनालिसिस और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मेवात में छापेमारी की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनसे उगाही की जाती थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH