जांजगीर चाम्पा जिले का पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी निकला करोड़ो का आसामी , ACB ने दर्ज किया प्रकरण

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले का पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी निकला करोड़ो का आसामी , ACB ने दर्ज किया प्रकरण
बिलासपुर 16 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पूर्व जिला शिक्षाधिकारी और वर्तमान में समग्र शिक्षा विभाग रायपुर में उप संचालक आर एन हीराधर के खिलाफ ACB ने प्रकरण दर्ज किया है। 

आर एन हिराधर पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी मे रहते हुए जमीन , मकान , महंगी गाड़ियां , कई बैंक खातों में रकम , दो दर्जन से अधिक फिक्स डिपाजिट (FD) , बीमा पॉलिसी समेत करोड़ों की संपत्ति जुटाई है। बिलासपुर में कई सालों तक जिला शिक्षा अधिकारी रहे हीराधर के खिलाफ कुछ साल पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया था कि शिक्षा विभाग में विभिन्न जिलों में रहने के दौरान उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी कमाई की और कई जगह चल-अचल संपत्ति जुटाई। 

तोरवा थाना में अपराध दर्ज सबूतों के साथ संपत्ति का दिया गया था ब्यौरा शिकायत करने वाले ने ACB को बताया था कि आर एन हीराधर ने बिलासपुर के विजयापुरम कॉलोनी में पत्नी भुवेनश्वरी के नाम पर 2507 स्क्वेयर फीट का प्लॉट, जिसमें दो मंजिला मकान बनाया है। जमीन की कीमत करीब 48 लाख रुपए और मकान की कीमत करीब 01 करोड़ रुपए बताई गई। 

इसके साथ ही मोपका में बेटे रुबेल के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की 4820 स्क्वेयर फीट जमीन , विजयापुरम में बेटे राहुल के नाम पर 2507 स्क्वेयर फीट जमीन , चांटीडीह में खुद के नाम पर 3600 स्क्वेयर फीट जमीन जिस पर तीन मंजिला मकान बना हुआ है। इसके साथ ही कांकेर के चारामा में कृषि भूमि होने के दस्तावेज भी शिकायत के साथ भेजे गए थे वहीं कांकेर के भंडारी पारा में मकान व प्लॉट होने की जानकारी दी गई थी।

बैंक में दर्जनों फिक्स डिपोजिट बिलासपुर के निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों में हीराधर के नाम पर 16 फिक्स डिपॉजिट , पत्नी व दोनों बेटों के नाम पर 10 फिक्स डिपॉजिट के साथ खुद , पत्नी व बेटों के नाम पर बीमा पॉलिसी ली गई है। SBI मेन ब्रांच और सरकंडा ब्रांच में एकाउंट हैं। दोनों बेटों को कराया MBBS हीराधर के दोनों बेटों ने MBBS किया है। ACB से शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया है कि इसमें भी लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। 

ACB से सभी दस्तावेजों की जांच करते हुए पूर्व जिला शिक्षाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई थी। पत्नी के पास डस्टर कार ACB से की गई शिकायत में बताया गया कि बेटे राहुल के नाम पर ब्रिजा कार है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पत्नी भुवेनश्वरी के नाम पर डस्टर कार है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है। बेटे रुबेल के नाम पर इनफील्ड बुलेट बाइक है जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH