प्रदेश के शराब प्रेमियो को तगड़ा झटका , 01 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें , नई आबकारी नीति तैयार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश के शराब प्रेमियो को तगड़ा झटका , 01 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें , नई आबकारी नीति तैयार
नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021 - दिल्ली में अक्टूबर से निजी शराब की दुकानें बंद हो जाएगी। एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच यानि 47 दिन तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है कि नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 

अब दिल्ली में आगामी 17 नवंबर से नई आबकारी नीति के तहत दुकानें खेलेगी। इस दौरान यानि एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच सिर्फ सरकारी दुकानों पर सरकारी दुकानों पर शराब की बिक्री होगी। इसपर होने वाले किल्लत पर सिसोदिया ने कहा कि यह ट्रांजिशन पीरियड होगा। ऐसे में सरकारी दुकानों पर बिक्री होगी तो दिक्कत नहीं आएगी। 

दिल्ली में वर्तमान में 720 से अधिक सक्रिय शराब की दुकानें है। इसमें 260 दुकानों का लाइसेंस निजी हाथों में दिया गया है जबकि 460 सरकारी दुकानें है। इसमें 88 दुकानें ऐसी है जिनमें सिर्फ देशी शराब की बिक्री होती है। सभी 32 जोन में लाइसेंस के आवंटन के बाद सरकार ने निजी शराब की दुकानों का जो लाइसेंस 30 सितंबर तक के लिए बढाया था उसे अब आगे जारी नहीं करेगी। 

इसके चलते एक अक्टूबर से सभी 260 शराब की दुकानें बंद हो जाएगी। इनकी जगह नई आबकारी नीति के तहत जारी लाइसेंसधारी 17 नवंबर से नई आबकारी नीतियों के तहत दुकानें खोलेंगे। इस तरह अक्टूबर से अगले 47 दिन तक दिल्ली में सिर्फ सरकारी दुकानों पर शराब की बिक्री होगी। 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोविड के सयम जब हम आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे है। उस समय नई आबकारी नीति से हमें हर साल 3200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। वर्तमान में नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस आवंटन से ही सरकार को 8900 करोड़ रूपये का राजस्व मिला है। दस्तावेजों के मुताबिक यह राजस्व सरकार के अनुमान 7042 करोड़ से 26.7 फीसदी अधिक है। इसके अलावा नए ब्रांड की मंजूरी व अन्य एक्साइड ड्यूटी से भी सरकार को राजस्व मिलेगा। इस तरह कुल 10 हजार करोड़ का राजस्व मिलेगा। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस नीति से ना सिर्फ सरकार का राजस्व बढ़ेगा जबकि एक्साइज की चोरी भी रूकेगी। इसके साथ दिल्ली में शराब माफियाओं को खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली में कई वार्ड ऐसे है जहां एक भी दुकान नहीं है कई ऐसे है जहां 10-15 दुकानें है। हमने दिल्ली को 32 जोन में बांटकर इसका रेशनलाइजेशन भी किया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में शराब की दुकानें अब जेल जैसी नहीं होगी। वहां भीड़ भी नही लगेगी। शराब की दुकानों के लिए कम से कम 500 वर्गमीटर की जगह चाहिए। यही नहीं शराब की बिक्री का काउंटर सड़क की तरफ नहीं होगा। यानि दुकान के अंदर ही यह काउंटर होगा। जिसेस लोगों क जाल के अंदर हाथ डालकर शराब नहीं खरीदना होगा। कोई भी व्यक्ति अंदर दुकान में आकर खुद शराब लेकर जा सकता है। सीसटीवी से निगरानी की जाएगी। यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां भीड़ या कतार ना लगे। दिल्ली में एयरपोर्ट जोन में 24 घंटे दुकान खुलेगी। बाकी जगहों पर सुबह 10 से रात 10 बजे तक दुकान खुलेगी। इसके अलावा दिल्ली में सुपर प्रीमियम शराब की दुकानें भी होगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH