महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बनायेगी निर्भया स्क्वायड , निर्भया स्क्वायड में यह लोग रहेंगे शामिल

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बनायेगी निर्भया स्क्वायड , निर्भया स्क्वायड में यह लोग रहेंगे शामिल
मुंबई 15 सितम्बर 2021 - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साकी-नाका इलाके में हुए रेप एंड मर्डर केस के बाद महिला सुरक्षा को लेकर उद्धव ठाकरे की सरकार बेहद गंभीर है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले ही प्रदेश के गृह मंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हाई-लेवल मीटिंग की. इसमें सभी संबंधित पक्षों को प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

शिव सेना सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इस बैठक के बाद मुंबई पुलिस ने घोषणा की है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई में निर्भया स्क्वायड का गठन किया जायेगा. इस पहल के तहत महिलाओं के लिए एक सुरक्षा सेल भी बनाया जायेगा. मुंबई के एक-एक थाना में महिला सुरक्षा सेल का गठन किया जायेगा।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि इस निर्भया स्क्वायड में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर या एक असिस्टेंड सब इंस्पेक्टर रैंक की महिला अधिकारी होगी. इनके साथ एक महिला या एक पुरुष कांस्टेबल और एक ड्राइवर भी रहेगा, जो सुनसान इलाकों में महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध करायेंगे।

कहा गया है कि रीजनल डिवीजन के एडीशनल पुलिस कमिश्नर हर महीने के पहले सप्ताह में निर्भया स्क्वायड की मीटिंग लेंगे और मुंबई में महिला सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे. ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुंबई के साकी-नाका में अकेली 30 साल की महिला से बलात्कार के बाद उस पर बुरी तरह से हमला किया गया. उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डाल दिया गया. बर्बरता करने के बाद उसे एक टेंपो में छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन दिल्ली की निर्भया कांड जैसी इस वारदात ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया. महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मुंबई में हुई ऐसी घटना ने सबको सन्न कर दिया. मुख्यमंत्री ने इसको गंभीरता से लिया और अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया स्क्वायड बनने जा रहा है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH