छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , अनियंत्रित ट्रेलरने बाईक सवार को मारी टक्कर , दो लोगो की मौके पर ही मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , अनियंत्रित ट्रेलरने बाईक सवार को मारी टक्कर , दो लोगो की मौके पर ही मौत
बिलासपुर 12 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव ट्रेलर के पहिए के नीचे दब गए. जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा के खूंटाघाट में हुआ है. नेशनल हाईवे 130 में कोरबा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 10 R 1852 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे ही फंस गए. जिस कारण दोनों की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने घटना की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया. शव को बाहर निकालने पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाई. भारी मशक्कत के बाद कोयले से भरी 12 चक्के की ट्रक को जेसीबी मशीन की सहायता से पलटाया गया.

जिसके बाद ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया. मृतक ग्राम पंचायत पौसरा निवासी बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अधिकारिक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है. वहीं फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH