छत्तीसगढ़ - बाईक चोर गिरोह का सरगना निकला सरकारी स्कूल का शिक्षक , पलक झपकते ही गाड़ियों को कर देते थे गायब

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाईक चोर गिरोह का सरगना निकला सरकारी स्कूल का शिक्षक , पलक झपकते ही गाड़ियों को कर देते थे गायब
बिलासपुर 09 सितंबर 2021 - बिलासपुर का एक शिक्षक बाईक चोर गिरोह का सरगना निकला। लगातार चोरी हो रहे बाइक व स्कूटी की तफ्तीश करते हुए पुलिस टीम जब गुनाहगारों तक पहुंची, तो वो भी दंग रह गयी। बाइक चोरी से लेकर उसे खपाने और ठिकाने लगाने तक का एक ऐसा चेन गिरोह ने तैयार कर रखा था कि चोरी के बाद कुछ घंटों में ही या तो बाइक बेच दी जाती थी या फिर काटकर पुर्जा-पुर्जा में बिखर जाती थी। हैरानी की बात ये थी कि इस पूरे रैकेट का सरगना एक शिक्षक था। रघुनंदन ध्रुव 
नाम का शिक्षक माध्यमिक शाला कोटा में पदस्थ है।

दरअसल बिलासपुर के कई मॉल और शॉपिंग सेंटर के बाहर से लगातार बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। बढ़ रही चोरी की इस वारदात के बाद एसपी दीपक झा के निर्देश पर ASP उमेश कश्यप व सीएसपी मंजूलता ने पुलिस टीम को मामले की जांच में लगाया। टीम ने जांच शुरू की, तो उसी दौरान ओंकार रात्रे नाम के बाइक मैकनिक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने जब गैरेज में छापा मारा तो वहां से कई बाइक-स्कूटी के अलावा उसके पार्ट्स भी मिले। पुलिस ने ओंकार रात्रे को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू तो उसने राजेंद्र साहू के बारे में जानकारी दी। ओंकार ने बताया कि राजेंद्र साहू उसे चोरी की बाइक और स्कूटी लाकर देता है, जिसका पार्टस खोलकर वह बेच दिया करता है।

पुलिस टीम जब राजेंद्र साहू को पकड़ा तो उसने बताया कि उसने बाइक को खोलने के लिए मास्टर चाबी बना ऱखी थी, जिसकी मदद से वो मॉल व शापिंग कांप्लेक्स के बाहर पार्क की गयी बाइक को चुरा लिया करता था। उसने बताया कि वो बृहस्पति बाजार व कंपनी गार्डन के पास तथा मेग्नेटो माल के बाहर कई बाइक-स्कूटी चोरी कर चुका है। वो चोरी की गयी बाइक-स्कूटी को ओंकार और रघुनंदन यादव को दिया करता था। वहीं कुछ गाड़ियां उसने प्रमोद लोधी को भी बेचा था।

मैकेनिक के नाम पर चोरी की गाड़ियों को खपाने वाला रघुनंदन ध्रुव पेशे से एक शिक्षक है। रघुनंदन ध्रुव बिलासपुर के कोटा में माध्यमिक स्कूल में शिक्षक है। शिक्षक के साथ-साथ उसका एक गैरेज भी है। गैरेज में कुछ लोग उसने रखे हैं, जो चोरी कर लाये स्कूटी को मिनटों में ही खोलकर पार्ट-पार्ट अलग कर दिया करते थे। शिक्षक के तौर पर वो पदस्थ जरूर था, लेकिन हकीकत में उसका मूल काम चोरी की गाड़ियों को खपाने का ही था। पुलिस ने इस मामले में ओकांर रात्रे, राजेन्द्र साहू, रघुनंदन ध्रुव, फारूख, प्रमोद लोधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 41(1-4),  / 379, 411, 34 भादवि एवं थाना सिविल लाईन के 5 अन्य मामले धारा-379, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गयाहै।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH