बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा रेल हादसा टला , दो स्टेशन मास्टर सस्पेंड , पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा रेल हादसा टला , दो स्टेशन मास्टर सस्पेंड , पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर 08 सितम्बर 2021 - बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस मामले में रेलवे ने दो स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक रायगढ़-गोंदिया झारसुगड़ा पैसेंजर मंगलवार को दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही भयंकर दुर्घटना होने से बची. उसे जिस प्लेटफार्म पर आने का सिग्नल दिया गया था उस प्लेटफार्म पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का खाली रैक खड़ी थी. ऐसा आरआरआई केबिन के स्टेशन मास्टरों की लापरवाही की वजह से हुआ है. जिसके कारण देर रात जांच के बाद डीके स्वर्णकार और के के सिन्हा की लापरवाही सामने आई, उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं कंट्रोलिंग वाले स्टेशन मास्टर राघव राव से भी पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से झारसुगड़ा जाने वाली जेडी पैसेंजर बिलासपुर आ रही थी. उसे 4 नंबर प्लेटफार्म पर लिए जाने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट को दी गई थी. चुचुहियापारा ओवरब्रिज से पहले होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन ने पटरी चेंज की तो लोको पायलट को आशंका हुई कि ट्रेन गलत ट्रैक पर जा रही है. उसने तत्काल ट्रेन रोकी और बिलासपुर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।

सूचना आरआरआई केबिन को भी दी गई. जेडी पैसेंजर ट्रैक बदलकर जिस ट्रैक पर आ रही थी वह प्लेटफार्म नंबर पांच वाली ट्रैक थी और उस पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक खड़ी हुई थी. इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन में हड़कंप मच गया. स्टेशन मास्टर तत्काल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेन को पीछे कराया और आरआरआई केबिन को सूचना देकर पाइंट लाइन सही कराई. इस बीच शंटर को सूचना देकर 5 नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक को कोचिंग डिपो रवाना किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH