मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार , करोड़ो रूपये की ठगी का है आरोप , MCOCA एक्ट में हुई है गिरफ्तारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार , करोड़ो रूपये की ठगी का है आरोप ,  MCOCA एक्ट में हुई है गिरफ्तारी
नई दिल्ली 06 सितम्बर 2021 - एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने मकोका MCOCA एक्ट में लीना को गिरफ्तार किया है. EOW ने मकोका के तहत आरोपी सुकेश और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

ईडी इस केस की जांच में लगी हुई है. ईडी के हाथ ठोस सबूत लगने के बाद लीना को गिरफ्तार किया गया है।

लीना के बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर पर जेल के अंदर से ही 2 बिजनेसमैन की फैमिली से स्पूफ कॉल के जरिए डील करके उन्हें बेल पर बाहर निकलवाने का वादा करके करोड़ों की ठगी की थी. सुकेश के करीब 200 करोड़ की ठगी की है. इस मामले में सुकेश के साथ उनकी पत्नी और कई बैंक कर्मचारियों पर भी आरोप लगे हैं. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और गिरफ्तारी होने की संभावना है।

हाल ही में ईडी ने सुकेश के चेन्नई स्थिति बंगले में छापेमारी की थी. जहां से उन्होंने 16 बड़ी गाड़ियां सीज की थीं. इसके अलावा घर में इंटरनेशनल ब्रांड्स के महंगे कपड़े भी घर में मिले थे. जिनकी कीमत करोड़ों में है।

आपको बता दें ये पहली बार नहीं है कि लीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले लीना ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर साल 2013 में बैंक में फ्रॉड किया था. जिसके बाद दोनों को साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था.

सुकेश इस समय पुलिस की रिमांड में हैं. जल्द ही ईडी उन्हें पूछताछ के लिए अपनी रिमांड में लेने की तैयारी में है. ताकि केस को लेकर उनसे पूछताछ की जा सके।

लीना के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म मद्रास कैफे में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह बिरयानी, कोबरा और हसबैंड इ गोवा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH