प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने या विरोध में नारेबाजी करने वालो को होगी जेल , सरकार ने किया आदेश जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने या विरोध में नारेबाजी करने वालो को होगी जेल , सरकार ने किया आदेश जारी
नई दिल्ली 05 सितम्बर 2021 - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने और उनके विरोध में नारेबाजी के खिलाफ नेपाल सरकार ने सख्त आदेश निकाले हैं। पिछले कई दिनों से नेपाल में एक नेपाली युवक की मौत के मसले पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। नेपाली युवक की मौत उत्तराखंड के बॉर्डर जिले पिथौरागढ़ से लगती काली नदी में गिरने से हुई थी।

धारचूला के गस्कू में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे नेपाली युवक जय सिंह धामी की 30 जुलाई को काली नदी में गिरने से मौत हो गई थी। नेपाल में विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि युवक की मौत के लिए एसएसबी जिम्मेदार है। उनका कहना है कि जब तार के सहारे युवक नदी पार कर रहा था तो एसएसबी ने तार काट दिया था। हालांकि एसएसबी ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया। नेपाल में सत्ता में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी के यूथ विंग और स्टूडेंट विंग के लोग विरोध कर रहे हैं और भारत के पीएम का पुतला जला रहे हैं।

अब नेपाल के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। नेपाल गृह मंत्रालय ने बयान में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से हमारे मित्र देश के प्रधानमंत्री की इमेज खराब करने के लिए उनके खिलाफ नारेबाजी और उनका पुतला जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। होम मिनिस्ट्री को इस तरह की असम्मानजनक हरकत पर गहरी आपत्ति है।

बयान में कहा गया है कि नेपाल सरकार अपने सभी मित्र देशों के साथ दोस्ती का संबंध रखना चाहती है। नेपाल सरकार किसी भी हालत में ऐसी घटनाएं नहीं होने देगी जिससे राष्ट्रीय हित को नुकसान हो। नेपाल गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि हमारी परंपरा रही है कि हम पड़ोसी देश के साथ विवाद को आपसी बातचीत और डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाते रहे हैं। भविष्य में भी किसी भी विवाद के निपटारे के लिए बातचीत का ही सहारा लिया जाएगा। नेपाल गृह मंत्रालय ने कहा कि पड़ोसी मित्र देश के खिलाफ किसी भी एक्टिविटी को कंट्रोल करने को लिए गृह मंत्रालय कदम उठाएगा और ऐसे लोगों को सजा दी जाएगी जो इस तरह की इनलीगल एक्टिविटी करते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH