5 के बदले 3 पावर कंपनी बनाये जाने के प्रस्ताव का स्वागत है - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 20-06-2020 10:03:45 PM
Anil Tamboli
5 के बदले 3 पावर कंपनी बनाये जाने के प्रस्ताव का स्वागत है - कांग्रेस
रायपुर 20 जून 2020 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम. ए. इकबाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 5 कंपनियों के बदले 3 पावर कंपनी बनाने के प्रस्ताव की समीक्षा एवं उस पर सकारात्मक विचार किया जिसका कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम. ए. इकबाल ने भाजपा पर तीखा आरोप लगाते हुये कहा कि 2003 में केन्द्र की भाजपा सरकार विद्युत सुधार अधिनियम के अनुपालन में जिसमें घाटे में चल रहे विद्युत मंडलों का विखंडन करके कंपनियां बनाने का निर्देश दिया था जिसके कारण 2009 में भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युतमंडल को विखंडित कर 5 कंपनी बनाई थी जिसका सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया था, परंतु सरकार ने किसी की एक नहीं सुनी और अपनी मनमर्जी करके जनता के पैसों का दुरूपयोग किया जबकि उस समय छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल 570 करोड़ रू. सालाना मुनाफे में चल रहा था जिसका इंकम टैक्स का भी भुगतान किया जाता था परंतु 2018 आते-आते कंपनी 1800 करोड़ के घाटे में चली गयी। भाजपा अपने चहेतों को कंपनियों में बड़े पदों पर नियुक्त कर उनको उपकृत किया साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया ट्रेडिंग कंपनी में सबसे बड़ा उदाहरण ‘‘ओपन एक्सेस’’ घोटाला है। पांच कंपनियां जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, होल्डिंग तथा ट्रेडिंग कंपनी बनाई गयी थी, जिसमें होल्डिंग और ट्रेडिंग कंपनी सफेद हाथी साबित हो रही है। वैसे भी होल्डिंग कंपनी का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया था। होल्डिंग और ट्रेडिंग कंपनी का अनावश्यक आर्थिक बोझ जिसमें एमडी, अधिकारी, स्टाफ गाड़ी आदि में प्रतिवर्ष लगभग 10-15 करोड़ से अधिक व्यय होता है वह बच जायेगा, वैसे भी पावर वर्तमान में आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है जिससे उसे राहत मिलेगी। अधिकारियों के स्थान पर फील्ड में लाइन स्टाफ की कमी है जिसकी संख्या में वुद्धि करने की मुख्यमंत्री की इच्छा है जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा जनता को बेहतर उपभोक्ता सेवा मिलेगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH