जांजगीर चाम्पा जिले का यह रेल फाटक दो दिनों के लिए रहेगा बन्द , असुविधा से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 31 अगस्त 2021 - रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जांजगीर नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 688/25-27 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 351 (खोंड फाटक) को, दिनांक 01 सितम्बर एवं 02 सितम्बर 2021 को (02 दिन) प्रातः 08 बजे शाम 06 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अकलतरा रोड़ ओवरब्रिज से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।
















