एक देश एक सीरीज , अब वाहनों के नम्बर CG , MP या OD से नही BH से होंगे शुरू , इन्हें मिलेगा लाभ

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक देश एक सीरीज , अब वाहनों के नम्बर CG , MP या OD से नही BH से होंगे शुरू , इन्हें मिलेगा लाभ
नई दिल्ली 30 अगस्त 2021 - दो पहिया और चार पहिया वाहन स्वामियों के लिए यह किसी अच्छी खबर से कम नहीं है. खासकर ऐसे लोग जिन्हें काम के सिलसिले में बार-बार तबादले की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए वाहनों के लिए भारत सीरीज की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत अब वाहन स्वामी अपने नए वाहनों का BH सीरीज में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

इस सीरीज का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि नौकरी के सिलसिले में किसी दूसरे राज्य में जाने पर इस नंबर के वाहन स्वामियों को नया रजिस्ट्रेशन नंबर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस व्यवस्था के तहत BH सीरीज वाले वाहन पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर से ही दूसरे राज्य में आसानी से अपना वाहन चला सकेंगे।

हालिया समय में अलग-अलग राज्यों में रोड टैक्स अलग है. वाहनों के रजिस्ट्रेशन की इस नई व्यवस्था से किसी दूसरे राज्य में जाने पर फिर रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी. अब BH सीरीज के नंबर वाले वाहन किसी भी राज्य में बगैर झंझट चला सकेंगे. फिलहाल निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय वाहन स्वामी को 15 साल का रोड टैक्स भरना पड़ता है. इसके बावजूद यदि वे तबादले पर किसी दूसरे राज्य जाते हैं, तो वहां उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन कराना होता है. अब BH सीरीज के नंबर से इस तरह के तमाम झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

भारत व्हीकल श्रंखला के नंबरों से केंद्र सरकार के कर्मचारियों, सेना-अर्धसैनिक सुरक्षा बलों से जुड़े लोगों और उन दूसरे लोगों को फायदा होगा, जो नौकरी और काम के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य में रहते हैं. ये सभी लोग बीएच नंबर से ही अपने वाहन को नए राज्य में चला सकेंगे. BH सीरीज के तहत मोटर व्हिकल टैक्स 2 साल या 4, 6, 8 साल के हिसाब से लगाया जाएगा।

यह योजना नए राज्य में स्थानांतरित होने पर निजी वाहनों की मुफ्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगी. चौदहवें वर्ष के बाद मोटर व्हिकल टैक्स वार्षिक रूप से लगाया जाएगा, जो उस वाहन के लिए पहले वसूल की गई राशि का आधा होगा।

BH सीरीज नंबर प्लेट काले और सफेद रंग की होगी. इसमें सफेद पृष्ठभूमि पर काले रंग से नंबर अंकित होगा. नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत अंग्रेजी के BH अक्षरों से होगी. इसके बाद जिस साल वाहन का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उसके अंतिम दो अंक होंगे. फिर आगे का नंबर होगा. इसे ऐसे समझा जा सकता है कि BH रजिस्ट्रेशन का फॉर्मेट YY BH 5529 XX YY है. इसमें पहले रजिस्ट्रेशन का साल BH – भारत सीरीज कोड 4 – 0000 से 9999 XX अल्फाबेट्स (AA to ZZ तक)।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH