कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य के खिलाफ एसपी से शिकायत , सरपंच ने लगाया गंभीर आरोप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य के खिलाफ एसपी से शिकायत , सरपंच ने लगाया गंभीर आरोप
बिलासपुर 29 अगस्त 2021 - मस्तूरी जनपद पंचायत के सदस्य व कांग्रेस नेता पर ग्राम पंचायत निरतु के सरपंच ने फोन कर गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत सरपंच ने सीपत थाने व एसपी से भी की है। सीपत थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत निरतु निवासी मुरली मनोहर बिंद गांव के सरपंच हैं। मुरली मनोहर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि रात आठ बजे वे अपने घर में थे। तभी जनपद सदस्य व कुकदा निवासी नूर मोहम्मद ने फोन किया।

सरपंच का आरोप है कि फोन उठाते ही जनपद सदस्य ने गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर घर में आकर उनके साथ मारपीट करने की धमकी देने लगे। सरपंच ने बताया कि जनपद सदस्य नूर मोहम्मद पिछले कई दिनों से धमकी दे रहा है। इसके अलावा गांव के छबिलाल गोंड़ और नंद पटेल से भी गाली-गलौज कर चुका है। जनपद सदस्य की धमकी से सरपंच व परिवार के सदस्य भयभीत हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में की है। साथ ही एसपी दीपक झा से भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

सरपंच के धमकाने के आरोप पर जनपद सदस्य नूर मोहम्मद ने कहा कि सरपंच उनके खिलाफ बेवजह आरोप लगा रहा है। मोबाइल से उसकी बातचीत हुई है और तू-तू मैं-मैं चला। उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है। दरअसल मुरली मनोहर पिछड़े वर्ग से सरपंच चुना है। जबकि उसका भाई आदिवासी वर्ग से रोजगार सहायक का काम कर रहा है। इस मामले को उन्होंने जनपद पंचायत की बैठक में उठाया है। उसके अवैध गतिविधियों को सामने लाने पर वह इस तरह से हथकंडे अपना रहा है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH