छत्‍तीसगढ़ से बडी खबर , रेप के आरोपी प्रशिक्षु वन अधिकारी की मुश्किले बढ़ी , कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्‍तीसगढ़ से बडी खबर , रेप के आरोपी प्रशिक्षु वन अधिकारी की मुश्किले बढ़ी , कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज
बिलासपुर 28 अगस्त 2021 - दुष्कर्म के फरार आरोपी व प्रशिक्षु वन अधिकारी की अग्रिम जमानत अर्जी को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ज्ञात हो कि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मूलत: भिलाई निवासी मानवेंद्र मारकंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उनकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जान-पहचान के बाद युवक-युवती के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच युवक वन विभाग में अफसर बन गया। 

उसकी पोस्टिंग गुवाहाटी में प्रशिक्षु अधिकारी के तौर पर हुई है। 30-31 जनवरी को वह बिलासपुर आया था। तब चाय पीने के बहाने युवती के किराए के मकान में पहुंचा। इस दौरान शादी करने की बात कहने लगा। फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। फिर युवक ने उससे जबरिया दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। 

युवती की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले के बाद से आरोपी फरार है। इस बीच आरोपी ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी प्रस्तुत की। बुधवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। इस प्रकरण में पीड़िता की तरफ से सहायक लोक अभियोजक ज्योति गुप्ता ने पक्ष रखा और जमानत देने का विरोध किया।

आरोपी युवक फरारी काट रहा है फिर भी उसने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी प्रस्तुत कर दिया इधर पुलिस आरोपी की पतासाजी करने का दावा कर रही है जबकि पीड़ित युवती ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH