छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , 10th क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग एक ही रात में हुई दो बार रेप का शिकार

राजनाँदगाँव , 21-08-2021 3:17:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , 10th क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग एक ही रात में हुई दो बार रेप का शिकार
राजनांदगांव 20 अगस्त 2021 - राजनांदगांव जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग एक ही रात में दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई। छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले प्रेमी से मिलने देर रात गई थी।

पहले प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बाइक सवार 3 युवक पहुंचे तो नाबालिग प्रेमी छात्रा को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद तीनो युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

15 साल की किशोरी का स्कूल में ही साथ पढ़ने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग है। दोनों छिप-छिपकर मिलते थे। रात करीब 1 बजे लड़के ने गांव के पास ही सुनसान जगह पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। लड़की उससे मिलने पहुंची तो वहां प्रेमी ने दुष्कर्म किया। इसी बीच बाइक की आवाज आई तो प्रेमी उसे छोड़कर भाग निकला।

इसके बाद नाबालिग अकेले ही घर जाने लगी। रास्ते में रात करीब 3 बजे पहुंचे बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोका और उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां नहर किनारे उसके हाथ-मुंह कपड़े से बांध दिए और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले।

लड़की किसी तरह से तड़के करीब 4.30 बजे अपने घर पहुंची। हालत देखकर मां ने पूछा तो उसने प्रेमी के दुष्कर्म करने की बात बताई और दो दिन बाद गैंगरेप की मां को दी जानकारी जिसके बाद मां नाबालिग को  लेकर गातापार थाने पहुंची। वहां आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया था युवकों की धमकी से डरी किशोरी गैंगरेप की बात छिपा गई।

प्रेमी के पकड़े जाने के दो दिन बाद लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप होने की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डुमरडीह गांव निवासी तीनों आरोपी कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा (27) को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता नहीं, मां के साथ अकेले रहती है
थाना प्रभारी जीतेन्द्र डहरिया ने बताया कि लड़की के पिता की मौत बहुत पहले ही हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ गांव में अकेली रहती है और पढ़ाई करती है। इस प्रकरण में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला पीड़िता के प्रेमी का है, और दूसरा गैंगरेप का है। पकड़े गए तीनों आरोपी 25-26 साल के हैं और उनकी शादी नहीं हुई है। रोजी मजदूरी करते हैं। घटना वाली रात को सभी नशे में थे और शराब पीकर घूम रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH