केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए रखी यह शर्त , छात्रवृत्ति लेना हो तो करना होगा यह काम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए रखी यह शर्त , छात्रवृत्ति लेना हो तो करना होगा यह काम
बिलासपुर 17 अगस्त 2021 - केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए आनलाइन आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने की अनिवार्यता रख दी है। केंद्र के निर्देश के बाद राज्य शासन ने इस संबंध में प्रदेशभर के कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि आनलाइन छात्रवृति पोर्टल पर डिजीटल माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसी आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने आदेश जारी कर छात्रवृति की पात्रता रखने वाले छात्रों के सभी प्रमाण पत्रों को आनलाइन छात्रवृति पोर्टल पर डिजीटल माध्यम से सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं।

आनलाइन पोर्टल के जरिए सत्यापन की अनिवार्यता के चलते यह जरूरी हो गया है कि छात्रों को जाति प्रमाण पत्र के अलावा आय व निवास प्रमाण पत्र को भी आनलाइन बनवाना होगा। इसके लिए आनलाइन अर्जी देनी होगी। प्रमाण पत्रों को भी आनलाइन पोस्ट करना होगा। स्कालरशिप की पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं को इस संंबंध में जानकारी देने व आनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश के बाद कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज,चिकित्सा महाविद्यालय,नर्सिंग कालेज, पालिटेक्निक एवं आइटीआइ आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनको शिक्षा सत्र वर्ष 2021-22 से आनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केंद्र द्वारा जारी आनलाइन जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाने की अनिवार्यता रख दी है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसी तरीके से भेजे गए प्रमाण पत्रों का सत्यापन मान्य रहेगा।

01 - आधार कार्ड की त्रुटि नाम, जन्मतिथि व पता में किसी तरह की गलती हो उसे सुधार कराना होगा।

02 - बैंक खाता का नंबर आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य है।

03 - पोस्ट मैट्रिक पोर्टल प्रारंभ होने से पहले लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आनलाइन प्राप्त करना जरूरी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH