प्रदेश में त्रि स्तरीय पंचायत उप चुनावों की तिथि घोषित , 865 पदों के लिए होने है उप चुनाव ,,

छत्तीसगढ़ , 19-06-2020 2:50:41 PM
Anil Tamboli
प्रदेश में त्रि स्तरीय पंचायत उप चुनावों की तिथि घोषित , 865 पदों के लिए होने है उप चुनाव ,,
रायपुर 19 जून 2020 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए 01 जनवरी की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए स्थगित कार्यक्रम पुन: निर्धारित किया है। इसके तहत रायपुर जिले में सरपंच के 2 और पंच के 11 पदों के लिए  उपचुनाव होंगे। राज्य में कुल 865 पंचायत पदों पर उपचुनाव होने है। इसमें जनपद सदस्य के 1,सरपंच के 66 और पंच के 798 पद पर उपचनाव होंगे।
आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2020 की स्थिति में तैयार विधानसभा वार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना है। जनपद पंचायतवार भागों में बांटने के लिए 25 जून निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 29 जून तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान या सत्यापन करने और आधार पत्रक तैयार करने, सूची में आवश्यक संशोधन करने के लिए 01 जुलाई निर्धारित किया गया है। 
प्रारंभिक निर्वाचक नामावली की आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ आनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना,मुद्रण कराना और जांच के लिए 06 जुलाई निर्धारित किया गया है। 
चेक लिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करने और ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से दोेनों प्रति में हस्ताक्षर करना। पीडीएफ सहित दोनों प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को 08 जुलाई को उपलब्ध कराया जाएगा।
 जिला कार्यालय की ओर से जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण के लिए सौंपने के लिए 09 जुलाई निर्धारित की गई है। जनपद पंचायत वार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने और निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में 11 जुलाई तक सूचना भेजी जाएगी।
द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरुआत 13 जुलाई को की जाएगी। दावा या आपत्तियां 21 जुलाई को दोपहर 03 बजे तक प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील करने और अपील अधिकारी की ओर से निराकरण 04 अगस्त को किया जाएगा। ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों और पीडीएफ तैयार करने के लिए 08 अगस्त और अनुपूरक सूचियों का पीडीएफ मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को 11 अगस्त को सौंपा जाएगा। अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़े जाने के लिए 13 अगस्त निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 14 अगस्त को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH