जांजगीर चाम्पा जिले के युवक ने भिलाई में किया बडा कांड , आरोपी युवक गिरफ्तार

दुर्ग , 11-08-2021 10:35:15 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के युवक ने भिलाई में किया बडा कांड , आरोपी युवक गिरफ्तार
भिलाई 11 अगस्त 2021 - 15 साल की लड़की को 17 साल का फेसबुक फ्रेंड भिलाई के सूर्या मॉल घुमाने लाया था। इस दौरान भूत का डर दिखाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी एक मैट्रिमोनियल संस्था में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। ये पूरा मामला भिलाई के सूर्या मॉल का है।

भिलाई निवासी लड़की की करीब एक सप्ताह पहले जांजगीर चांपा निवासी 17 साल के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चेटिंग के बाद दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया और मोबाइल फोन पर बातें करने लगे। लड़के ने छात्रा से रविवार शाम घूमने चलने के लिए कहा। लड़की मान गई तो उसने उसे जुनवानी स्थित सूर्या मॉल बुलाया।

मॉल में दोनों घूमते हुए तीसरी मंजिल पर बने स्कैरी हाउस तक पहुंच गए। वहां लड़का उसे स्कैरी हाउस दिखाने के लिए अंदर ले गया। जिस समय दोनों अंदर गए, वहां कोई नहीं था। लाइट बंद होते ही आरोपी ने उसे भूत का डर दिखाया और छोड़कर जाने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला। उसके जाने के बाद किसी तरह छात्रा वहां से बाहर निकली और परिजन को जानकारी दी।
 
कोरोना संक्रमण के चलते सभी मॉल बंद थे सरकार के आदेश के बाद पिछले महीने ही मॉल खुले हैं। लोगों में डर अभी भी है, इसके चलते मॉल में भी ज्यादा भीड़ नहीं रहती। ज्यादातर जगहों पर सन्नाटा ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे स्कैरी हाउस में ले गया था। दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना को लेकर पुलिस स्कैरी हाउस के स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दरअसल, स्कैरी हाउस में जो डरावने इफेक्ट्स होते हैं वह या तो लाइटिंग के जरिए किए जाते है या वहां कोई व्यक्ति भूत बनकर भी लोगों को डराता है। दोनों ही स्थिति में स्टाफ पूरी व्यवस्था को ऑपरेट करता है। इसके अलावा स्कैरी हाउस में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है।

थाना प्रभारी जेएल शांडिल्य ने बताया कि घटना के बाद स्कैरी हाउस बंद करा दिया है। घटना में वहां के स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
जांजगीर चाम्पा जिले के युवक ने भिलाई में किया बडा कांड , आरोपी युवक गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH