नाई ने पंडित जी की हजामत करते करते काट दी चुटिया , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाई ने पंडित जी की हजामत करते करते काट दी चुटिया , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में
देहरादून 09 अगस्त 2021 - उत्तराखंड के देहरादून में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सेलून शॉप के मालिक पर इसलिए मुकदमा दर्ज हो गया क्योकि उससे एक पंडित जी के बाल बनाते समय चोटी कट गई।

दरअसल देहरादून के एक सैलून में बाल कटवाने गए पंडित जी की नाई ने चोटी काट दी, जिसकी जानकारी पंडित जी को घर पहुंचने के 2 घंटे के बाद लगी जब उनको एहसास हुआ, बस फिर क्या था, पंडितजी सेलून की दुकान पर आ धमके और सेलून संचालक से बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ता देख नाई ने पंडित जी से माफी मांगी, लेकिन पंडित जी शांत नहीं हुए।

पंडित जी को अपनी चोटी कटने से इतना गुस्सा था कि पंडित जी पास के नेहरू कलौनी थाने पहुंच गये और नाई की शिकायत करके मुकदमा दर्ज करवा दिया।

दर्ज शिकायत के मुताबिक देहरादून के नवादा में भावेश जेंट्स सैलून में पंडित शिवानन्द कोटनाला बीते रविवार को बाल कटवाने गये थे, बाल काटने के साथ पंडित जी के बालों में कलर भी लगाया गया. पंडित जी घर गए. बालों पर लगा कलर सूखने के बाद वह नहाने के लिए गुसलखाने में गए. सिर पर हाथ पानी डालने के बाद हाथ लगाया तो चोटी का अता-पता न था. फिर क्या था, वह गुसलखाने से निकलकर सीधे जा धमके बार्बर की दुकान पर. वहां खूब तू-तू-मैं-मैं के बाद मामला जब शांत नहीं हुआ पंडितजी का गुस्सा कम नहीं हुआ तो मामला चौराहे से उठकर चौकी तक पहुंच गया।

इस मामले में पुलिस नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि पंडित शिवानन्द कोटनाला ने सैलून संचालक भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH