छत्तीसगढ़ में संचालित गुटखा की फैक्ट्री में छापा , 45 बोरा पान मसाला और 300 बोरी तंबाकू युक्त गुटखा जब्त

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में संचालित गुटखा की फैक्ट्री में छापा , 45 बोरा पान मसाला और 300 बोरी तंबाकू युक्त गुटखा जब्त
दुर्ग 09 अगस्त 2021 - भिलाई के कुम्हारी के रामपुर चोरहा में संचालित एक गुटखा की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। मौके से गुटखा बनाने का कच्चा माल और तंबाकू जब्त किया गया है। 
पुलिस ने मौके से 45 बोरा पान मसाला और 300 बोरी तंबाकूयुक्त गुटखा जब्त की है। जब्त गुटखा की जांच के लिए खाद्य विभाग को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुम्हारी पुलिस ने रामपुर चोरहा नाला के पास एक गुटखा फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की है। फैक्ट्री में मुसाफिर ब्रांड का गुटखा बनाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां पर तंबाकूयुक्त गुटखा भी बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने रविवार की शाम को वहां पर दबिश दी। 

प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने 45 बोरा गुटखा का पान मसाला और 300 बोरी तंबाकूयुक्त जब्त किया है। रात तक फैक्ट्री से गुटखा और पान मसाला बरामद करने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस के मुताबिक जब्त गुटखा की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। 

उक्त कंपनी दुर्ग निवासी किसी सहमूद नाम के व्यक्ति की है। जिले में इसके पहले भी अवैध रूप से जर्दायुक्त गुटखा बनाने का मामला पकड़ा जा चुका है। करीब तीन साल पहले जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने जेवरा सिरसा में जर्दायुक्त गुटखा जब्त किया था। उक्त मामले में गुटखा तस्कर साजिद, वकील समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की गई थी। 

इसके अलावा पांच साल पहले सुपेला पुलिस ने भी साजिद व अन्य आरोपितों को गुटखा के साथ गिरफ्तार किया था। अभी हाल ही में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने भी एक गाड़ी में गुटखा जब्त किया था। कुम्हारी के गुटखा फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की गई है। मौके से गुटखा जब्त किया गया है। उसे जांच के लिए खाद्य विभाग के पास भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH