जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों बदले प्रभार ,, देखे सूची

छत्तीसगढ़ , 18-06-2020 10:33:55 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों बदले प्रभार ,, देखे सूची
जांजगीर चापा 18 जून 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन  में आंशिक संशोधन करते हुए नया संशोधित आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने जिले सभी अनुविभाग के एसडीएम की जिम्मेदारी यथावत रखी है। 
     आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर लीना कोसम को जांजगीर, चांपा, पामगढ़ अनुभाग के अंतर्गत भू राजस्व संहिता के अधीन मौलिक एवं अपील/पुनर्विलोकन तथा पुनरीक्षण प्रकरण से प्रत्येक सातवें प्रकरण (पंचायत अधिनियम 1993 के प्रकरणों को छोड़कर) को न्यायालय कलेक्टर को प्रेषित करेंगे। इसके अलावा सभी प्रशासनिक कार्य/दायित्व एवं निर्णय के दैनिक प्रकृति के कार्य (स्वीकृति, अनुशासनिक कार्य एवं स्थानांतरण प्रकरण को छोड़कर) निर्धारित सीमा के अंतर्गत शोध क्षमता प्रमाण पत्र जारी करने का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा स्थापना, वित्त शाखा, नाजरात/मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर समय अवधि में भिजवाने, शिकायत एवं सतर्कता शाखा, अधीक्षक शाखा, समय सीमा में दर्ज पत्रों की समीक्षा, जिला कार्यालय के लिए आहरण संवितरण अधिकारी, छत्तीसगढ़ वित्त नियमों 100 के अंतर्गत 5000 तक आवर्ती व्यय की स्वीकृति।   
उप जिला अध्यक्ष एवं तहसीलदारों के यात्रा भत्ता एवं औषधि देयको की स्वीकृति, जिला स्थापना के अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी स्तर तक के कर्मचारियों के यात्रा भत्ता देयको एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयको की स्वीकृति, जिला स्थापना के डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की वार्षिक वेतन में वृद्धि, जिला स्थापना के सेवा निवृत्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की  सामान्य भविष्य निधि, परिवार कल्याण, समूह बीमा योजना के प्रकरणों का निराकरण, जिला कार्यालय के सहायक एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के सात दिनों तक कि अर्जित अवकाश की स्वीकृति, लाइसेंस शाखा, खाद्य शाखा, जिला कार्यालय के वाहनो की मरम्मत के लिए वर्ष में शासन के निर्धारित सीमा में व्यय की स्वीकृति एवं कलेक्टर द्वारा समय-समय पर गए अन्य कार्य।
अपर कलेक्टर श्री श्याम सिंह पैकरा  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी- सक्ती एवं डभरा अनुविभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 के अधीन मौलिक एवं अपील/पुनर्विलोकन तथा पुनःनिरीक्षण प्रकरण, अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट  सक्ती में भी अपनी अधिकारिता के अंतर्गत प्रस्तुत होने वाले अपील एवं मूल प्रकरणों को सुनवाई हेतु स्वीकार करेंगे। प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को कार्यालयीन समय में लिंक कोर्ट सक्ती में उपस्थित रहेंगे। अपने प्रभाव क्षेत्र के सीलिंग अपील के प्रकरणों का निराकरण, अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार, विशेष विवाह अधिकारी, जिला न्यायालय से समन्वय, छत्तीसगढ़ निपेक्ष के हितों के संरक्षण  अधिनियम 2005, विद्युत मंडल, पुलिस, सार्वजनिक समारोह, विभागीय जांच अधिकारी, प्रपत्र लेखन सामग्री शाखा, जल उपभोक्ता सिंचाई प्रबंधन समिति निर्वाचन, ब्रिक्स शाखा एवं बैंक वसूली, बंधक श्रमिक शाखा, जिला अभिलेख प्रकोष्ठ, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य, पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, अल्प बचत एवं लाटरीज शाखा, चरित्र सत्यापन, वरिष्ठ लिपिक, अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक, सहायक वरिष्ठ लिपिक, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राहत एवं आपदा प्रबंधन और कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य ।
  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान व साक्षर भारत, महिला एवं बाल विकास विभाग, कौशल विकास उन्नयन, केपीआई नोडल अधिकारी, नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी के नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा सौपे गए अन्य कार्यं।
संयुक्त कलेक्टर सहित सचिन भूतड़ा को लोक सेवा केंद्र चॉइस परियोजना, भूबंटन शाखा, नजूल शाखा, प्रोटोकॉल शाखा, सामान्य स्थानीय निर्वाचन, भारतनेट, चिप्स, सूचना प्रौद्योगिकी, व्यवहार शाखा, सीएसआर मद एवं कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य।
डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा को आवास आवंटन, शिकायतध्पीजीएन पोर्टल में दर्ज प्रकरणों पर कार्रवाई, भू अर्जन शाखा, कलेक्टर जनदर्शन, जनसंवाद से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री चैपाल से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्र, मुख्यमंत्री घोषणा, राज्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई, राज्यध्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग आयोग, परियोजना अधिकारी शहरी विकास शाखा, नगर तथा ग्राम निवेश के प्रभारी अधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
डिप्टी कलेक्टर रामकुमार कृपाल -वीडियो कांफ्रेंस, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, जिला साक्षरता मिशन, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों का सत्यापन, जिला वक्फ बोर्ड कमेटी देव स्थान एवं पुनर्वास शाखा, जनगणना शाखा, जिला कोषालय, नगर सेना, आवक जावक शाखा, विशेष पहचान पत्र, भू अभिलेख शाखा, भू अभिलेख चकबंदी एवं बंदोबस्त एवं खरीफ-रबी फसल कार्यक्रम निर्धारण, पेपर कटिंग पर कार्यवाही, व्यपवर्तन, सूचना का अधिकार, राज्य आंकिक शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व, रीडर टू कलेक्टर, रेडक्रॉस, राजस्व पुस्तक परिपत्र की कंडिका 6-4 के प्रभारी अधिकारी, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी है।
जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों बदले प्रभार ,, देखे सूची

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH