बिलासपुर सेक्स रैकेट मामले में बड़ा खुलासा , आरोपियों ने बताया सेक्स रैकेट के मुख्य संचालिका का नाम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर सेक्स रैकेट मामले में बड़ा खुलासा , आरोपियों ने बताया सेक्स रैकेट के मुख्य संचालिका का नाम
बिलासपुर 07 अगस्त 2021 - बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार को होटल ईगल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था।

मुखबीर की सूचना पर की गई रेड में होटल के कमरों से तीन युवतियां और तीन पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा साथ ही महिला दलाल और होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया था।

पकड़े गये सभी आरोपी बिलासपुर के ही रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि देहव्यापार का कारोबार मंगला निवासी महिला लक्ष्मी शुक्ला के माध्यम से संचालित किया जाता है। पकड़े गए तीनों जोड़ों के खिलाफ पुलिस ने धारा 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि, थाना चकरभाटा ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित होटल इगल में एक महिला के द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी दीपक झा ने मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे जिसके बाद चकरभाटा पुलिस की टीम होटल में छापामार कार्रवाई की थी। 

होटल के अंदर जैसे ही पुलिस पहुंची तो अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां और तीन युवक आपत्तीजनक हालत में पाये गये। मौके से कई आपत्तिजनक सामान, 10 नग मोबाइल, एक्टीवा-बाइक और 14 हजार नगदी भी जब्त किया गया था।

पकड़ी गई युवतियों ने महिला दलाल के माध्यम से ही होटल में आकर देहव्यापार करने की बात कबूल कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में विनय देवांगन 20 साल निवासी यदुनन्दन नगर तिफरा, टीकाराम देवांगन निवासी गनियारी कोटा हाल मुकाम अशोक नगर, निखिल कौशिक 26 साल ठरकपुर थाना सीपत तो हैं ही, लेकिन पुलिस ने देह व्यापार में शामिल तीन जोड़ों के अलावा ईगल हॉटल संचालक संदीप ठाकरे उम्र 31 साल निवासी देवरीखुर्द आजाद नगर तोरवा को भी गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए सभी सातों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत अपराध दर्ज किया गया। सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर सेक्स रैकेट मामले में बड़ा खुलासा , आरोपियों ने बताया सेक्स रैकेट के मुख्य संचालिका का नाम

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH