छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित , इस लिंक पर क्लिक कर देखे रिजल्ट
सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
रायपुर 31 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए।
परीक्षा परिणाम 98.20 प्रतिशत रहा 1102 परीक्षार्थी फेल हुए। ये कुल घोषित परीक्षा परिणाम का 1.8 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि परीक्षा में कुल 79764 छात्रों का पंजीयन हुआ था। 78164 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 115 परीक्षार्थियों का रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका गया है। 16608 परीक्षार्थी आरटीडी योजना के अंतर्गत परीक्षा में सम्मिलित हुए। शेष 61511 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 60409 है। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट https://www.sos.cg.nic.in/ पर देखे जा सकते हैं।
















