सामाजिक बहिष्कार की धमकी दे कर 30 हजार रुपये मांगना समाज के ठेकेदारों को पड़ा भारी ,,

देश , 18-06-2020 4:06:07 AM
Anil Tamboli
सामाजिक बहिष्कार की धमकी दे कर 30 हजार रुपये मांगना समाज के ठेकेदारों को पड़ा भारी ,,
जांजगीर चाम्पा 17 जून 2020 - एस पी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रार्थी धनी राम पटेल उम्र 64 साल साकिन दर्राभांठा थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चाम्पा के पिता के दो पत्नि थे नान बाई गोड़ , झाम कुवंर पटेल दोनो को साथ रखे थे ।
नान बाई गोड़ की मृत्यु हो चुकी हैं जिसकी सामाजिक कियाकर्म करने के लिये उपरोक्त आरोपियों को सामाजिक बैठक कर खानपान रहन सहन के लिये प्रार्थी के द्वारा समाज के पदाधिकारियों को बुलवाये थे । 
आवेदक के पिता की मृत्यु दिनांक 16.09.2016 को ग्राम मेहदी में हुआ था । जिसमें सम्मिलित होने के लिये आवेदक पुरे परिवार मेंहदी गये थे । उपरोक्त समाज के पदाधिकारीगण माह फरवरी 2016 में ग्राम करनौद के कठरी पारा के चबुतरा में सामाजिक बैठक बुलवाये थे ।
 जिसमें प्रार्थी उपस्थित था समाज के पदाधिकारियों द्वारा एक राय होकर तुम्हारा पिता रहोदिया मरार पटेल सामाज में जा कर मिले थे , उनके साथ रोटी बेटी का संबंध रख कर खानपान कर रहे थे जो हमारे मथुरा मरार पटेल समाज के नियम के विरुद्ध है , तथा आवेदक के पिता गोड जाति के महिला नान बाई से शादी किये थे जो मरार पटेल सामाज के नियम का उल्लघन है । ऐसा कहते हुये उक्त आरोपीगण प्रार्थी को मथुरा मरार पटेल में मिलना है साथ रहना है तो अर्थदण्ड के रूप में 30 हजार देना होगा कहकर प्रार्थी को अपने मथुरा मरार पटेल समाज से बातचीत खानपान लेन देन तथा मांगलिक कार्य से बहिष्कृत कर दिये थे ।
विवेचना पर उक्त आरोपियों नारद प्रसाद पटेल ,  विरेन्द्र कुमर पटेल , तिरीथ राम , राम किशन पटेल , कृपाराम पटेल , खनी राम पटेल , गोपी पटेल के विरुद्ध अपराध धारा सदर 385 , 34 भादवि धारा 7 नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 17.06.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रजत कुमार नाग , थाना प्रभारी तेजकुमार यादव , सहायक उप निरीक्षक ललित केशकर , प्रधान आरक्षक किशोर दीवान , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप , जितेन्द्र कंवर , बृजमोहन नेताम , मनोज रत्नेश , सैनिक रामकृपाल साहू का विशेष योगदान रहा ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH