कार में चल रहा था सेक्स रैकेट , एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार में चल रहा था सेक्स रैकेट , एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर 24 जुलाई 2021 - उत्तराखंड के रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कार में गलत हरकतें करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी महिलाओं और युवतियों को बुकिंग पर ग्राहकों के पास भेजता था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

गुरुवार को एसपी सिटी ममता बोहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की शाम यूनिट प्रभारी बसंती आर्य मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ मोदी मैदान पहुंची। यहां खड़ी कार में एक व्यक्ति और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भगवान दास उर्फ अर्जुन निवासी रेहपुरा गनीमत बहेड़ी बरेली बताया।

एक महिला ने अपना नाम भारती पत्नी गंगाराम निवासी दिनकरी थाना कैमरी जिला रामपुर और हाल निवासी सिडकुल ढाल ट्रांजिट कैंप और दूसरी ने अपना नाम पूजा यादव पत्नी छोटे यादव निवासी ग्राम सनसड़ा थाना मोहली सीतापुर जिला बाराबंकी और हाल निवासी पक्काखेड़ा रुद्रपुर बताया। इन तीनों के कब्जे से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 3700 रुपये बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि भगवान दास लड़कियों को सप्लाई करने का काम लंबे समय से कर रहा था। वह बरेली से आवाजाही करता था। आरोपी महिलाओं ने अपनी इच्छा से अनैतिक देह व्यापार करने की बात कही। आरोपी की कार को भी दस्तावेज नहीं मिलने पर सीज किया गया है।

आरोपी भगवान दास ग्राहकों के पास युवतियों और महिलाओं की अश्लील फोटो भेजता था। इसके बाद एक हजार से 1500 रुपये प्रति रात के लिए युवतियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता था। आरोपी ने स्वीकारा कि वह शाम के समय एकांत में कार खड़ी कर ग्राहकों के फोन का इंतजार करता था। फोन आने और सौदा तय होने पर दस से 15 मिनट में ग्राहकों के पास महिलाओं को पहुंचा दिया जाता था।

भगवान दास ने बताया कि उसके साथ पकड़ी गई दोनों महिलाओं को उसने पांच-पांच सौ रुपये में बुक कर लिया था। काफी इंतजार के बाद भी ग्राहक नहीं मिलने पर वह खुद ही ग्राहक बन गया था।
कार में चल रहा था सेक्स रैकेट , एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH