छत्तीसगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , 05 लाख के गुटखे के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार

धमतरी , 11-07-2021 8:54:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , 05 लाख के गुटखे के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार
धमतरी 10 जुलाई 2021 - धमतरी पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान लाखों रुपए का अवैध गुटका जप्त किया है जिसकी कीमत 05 लाख के करीबन आंकी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन व उनकी टीम ने नाका पहुंचकर वाहनों चेकिंग की। 

चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक ने अपना नाम मनोज खरे पिता रामभरोसा खरे उम्र 30 वर्ष निवासी पीजी कॉलेज रोड जोधापुर वार्ड धमतरी बताया। 

पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा एवं अन्य सामग्री बोरियों में भरी मिली। 39 बोरियों में राजश्री गुटका के 390 पैकेट कीमती 468000/-, 39 प्लास्टिक बोरियों में केपी ब्लैक लेबल प्रीमियम च्वाइस तंबाकू कुल 3900 पाउच पैकेट कीमती 11700 रुपए, दो प्लास्टिक बोरी में केसर युक्त पान बाग गुटखा 396 पैकेट कीमती 47520 रुपए एवं 05 बोरी में अन्नी ब्लैक स्वीट सुपारी 230 पैकेट कीमती 13800 रुपए बरामद की गई। पूछताछ में वाहन चालक ने बरामद किए गए गुटखा एवं अन्य सामग्री को सिहावा चौक धमतरी के प्रहलाद के लिए ले जाना बताया है। 

इसके संबंध में कार्यवाही की जा रही है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड पिकअप क्रमांक CG 10 R 0613 को जब्त किया गया। धारा 273 आईपीसी एवं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद का प्रतिषेध, व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय व वितरण का अधिनियम 2003 की धारा 20(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH