छत्तीसगढ़ के नामी कॉलेज के लाइब्रेरियन और चपरासी निकले चोर , CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के नामी कॉलेज के लाइब्रेरियन और चपरासी निकले चोर , CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
बिलासपुर 10 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना अंतर्गत अशोक नगर स्थित डीएलएस पीजी कालेज से सात सेट कम्प्यूटर चोरी हो गए। मामला सामने आने पर कालेज के प्राचार्य ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तब कालेज के ही लाइब्रेरियन , चपरासी व अन्य लोग कम्प्यूटर चोरी कर ले जाते नजर आए। इस पर प्राचार्य ने मामले की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। 

पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जोरापारा निवासी प्रताप पांडेय पिता राजाराम पांडेय(54) डीएलएस कालेज में प्रभारी प्राचार्य हैं। उन्होंने कालेज के लैब कक्ष से कम्प्यूटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कालेज के कम्प्यूटर विभाग के लैब में सात कम्प्यूटर रखे थे। लाकडाउन की वजह से कालेज का लैब बंद था। कम्प्यूटर विभाग की प्रभारी अपर्णा दुबे ने प्राचार्य को जानकारी दी की कम्प्यूटर लैब से सात कम्प्यूटर सेट गायब है।

बंद कमरे से कम्प्यूटर गायब होने की जानकारी लगते ही प्रभारी प्राचार्य प्रताप पांडेय ने कम्प्यूटर लैब में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तब पता चला की कालेज में पदस्थ लाइब्रेरियन शुभम पांडेय, चपरासी शिवम गौरहा व एक अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग दिन व रात में कम्प्यूटर निकाल कर ले जाते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार 13 जून 2021 से 6 जुलाई 2021 तक कम्प्यूटर चोरी की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने शुभम पांडेय, चपरासी शिवम गौराहा व तीसरे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH