छत्तीसगढ़ के इस जिले में 07 दिनों के लिए फिर बढ़ा लॉक डाउन , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 07 दिनों के लिए फिर बढ़ा लॉक डाउन , कलेक्टर ने जारी किया आदेश
GPM 06 जुलाई 2021 - कोरोना की हालात को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन अभी भी सख्त है। जिले में एक बार फिर 07 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामले में कम होने पर मिली छूट के बाद से अब तक जिले में 5 बार लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। 

कलेक्टर नम्रता गांधी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन 12 जुलाई की रात 12 बजे तब बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले बहुत कम हो गए हैं, लेकिन बाजार खुलने के बाद फिर से भीड़ बढ़ने लगी है। इसके चलते कोविड संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, मजदूरों, निम्न आय वर्ग और व्यापारियों के हितों की सुरक्षा भी जरूरी है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाया जा रहा है।

रात 08 बजे से सुबह 06 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जिले में सभी स्वीमिंग पूल, थीम पार्क, वॉटर पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर सब खुलेंगे। हालांकि आने वाले दर्शकों के नाम और पते की डिटेल रखनी होगी। सैनिटाइजर और मास्क निशुल्क उपलब्ध कराना होगा। जिले के सभी कोचिंग और ट्यूशन संस्थान खुलेंगे। आने वाले सभी छात्र-छात्राओं के नाम-पते की जानकारी रखनी होगी। सैनिटाइजर और मास्क निशुल्क उपलब्ध कराना होगा। शॉपिंग मॉल, दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, शोरूम, क्लब, शराब दुकानें, ठेला, सैलून, ब्यूटी पॉर्लर, स्पा, पार्क, जिम शनिवार को छोड़कर बाकी दिन रात 08 बजे तक खुल सकेंगे।

होटल, रेस्टोरेंट्स बार और क्लब में रात 08 बजे तक बैठकर खाने की सुविधा होगी। इनसाइड डायनिंग में सिर्फ 50 फीसदी लोगों के लिए ही अनुमति दी गई है। टेक अवे की सुविधा रात 8 बजे तक और होम डिलीवरी रात 10 बजे तक दे सकेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गृह, होटल, मैरिज हॉल में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। इसी तरह अंत्येष्टि और दशगात्र में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। शादी में शामिल होने वालों की सूची मैरिज हाल संचालक को रखनी होगी। वहीं कार्यक्रम के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। सामाजिक कार्यक्रम या किसी अन्य कार्यक्रम के लिए बुक किए गए हॉल, गार्डन, निवास गृह की क्षमता से 50 फीसदी या 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH