05 लाख और पल्सर बाइक इनाम मिलने की लालच में जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा बैठा छत्तीसगढ़ का एक रिटायर्ड अधिकारी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
05 लाख और पल्सर बाइक इनाम मिलने की लालच में जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा बैठा छत्तीसगढ़ का एक रिटायर्ड अधिकारी
बिलासपुर 25 जून 2021 - बिलासपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी परमाणु ऊर्जा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी को इनाम का लालच देकर 14 लाख 75 हजार 450 स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

टिकरापारा के गुप्ता गली निवासी रामखिलावन थवाईत (66) परमाणु ऊर्जा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को उनके मोबाइल में एक मैसेज आया था। इसमें उनके मोेबाइल नंबर पर लकी ड्रा के माध्यम से पांच लाख स्र्पये और बजाज पल्सर बाइक इनाम मिलने की बात लिखी थी। इस पर उन्होंने बताए नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने अपना नाम अजय साहू बताया। साथ ही इनाम प्राप्त करने 1100 स्र्पये बताए गए बैंक खाते में भेजने को कहा। स्र्पये मिलने के बाद जालसाजों ने अधिकारी को भरोसे में लेकर अलग-अलग प्रक्रिया बताकर एक लाख स्र्पये ले लिए।

बाद में उन्हें दूसरे युवक से बात होने लगी, जो खुद को रायपुर निवासी आनंद पटेल बताता था। उसने इनामी राशि बढ़ाकर 14 लाख स्र्पये किए जाने की जानकारी दी। इसके लिए अलग-अलग खातों में सितंबर 2020 तक 06 लाख 35 हजार स्र्पये जमा करा लिए। फिर जालसाजों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। 

दो माह बाद उनका आनंद से फोन संपर्क हुआ आनंद ने इनाम की राशि नहीं मिलने पर आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही जांच के बाद उन्हें इनाम दिलाने की बात कही। इसके बाद फोन कर बताया कि उनके द्वारा जमा कराई राशि कंपनी के खाते में नहीं पहुंची है। इसके लिए उन्हें दो लाख और जमा कराने कहा गया। बाद में आइडिया कंपनी की ओर से उनकी इनाम की राशि बढ़ाकर 25 लाख स्र्पये कर दी गई है। इसे पाने के लिए उन्हें और स्र्पये देने होंगे। इस पर अधिकारी ने उनके बताए खाते में और स्र्पये जमा कर दिए। इसके बाद आनंद पटेल व अजय साहू समेत अन्य मोबाइल नंबर बंद हो गए। इसी बीच अधिकारी ने जालसाजों के खातें में 14 लाख 75 हजार 450 स्र्पये जमा करा दिए थे। इनाम नहीं मिलने पर अधिकारी ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH