छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री की बुआ की हत्या , रस्सी से बंधा नग्न हालात में मिली लाश , पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री की बुआ की हत्या , रस्सी से बंधा नग्न हालात में मिली लाश , पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद
बालोद 12 जून 2021 - बालोद जिले के डौंडी लोहारा पुलिस स्टेशन इलाके के कोसमी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। मृतिका मंत्री अनिला भेंडिया की चचेरी बुआ हैं पुलिस ने महिला का शव उसी के घर से बरामद किया गया है। जब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया तो पाया कि महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए हैं, बदन पर कोई कपड़ा भी नहीं था।

अब इस वजह से इस केस में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की होगी और फिर मर्डर कर दिया होगा। हालांकि पुलिस की छानबीन जारी है। 47 साल की हेमेश्वरी कोसमी के इस घर में अकेली रहती थी। उसने शादी नहीं की थी। परिवार में उसके माता-पिता और भाई का निधन हो चुका है।

उसकी भाभी भी शिक्षिका है जो भिलाई में रहती है। हेमेश्वरी भी शिक्षक थी वो सेमरडीह गांव के माध्यमिक शाला में पदस्थ थी। गांव वालों से भी उसके संबंध ठीक-ठाक ही थे, कभी किसी से विवाद नहीं रहा मगर अब इस वारदात ने कई सवाल खड़े किए हैं जिनके जवाब पुलिस ढूंढ रही है।

मंत्री अनिला भेंडिया हेमेश्वरी की चचेरी बुआ हैं। लिहाजा मंत्री की इस चचेरी भतीजी की हत्या की खबर से पुलिस महकमा भी हड़बड़ाया हुआ है। हेमेश्वरी के घर पर काम करने वाली महिला रोज की तरह शनिवार की सुबह भी काम पर आई मगर दरवाजा अंदर से बंद था।

बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया। शक होने पर ग्रामीणों ने डौंडी लोहारा थाने को खबर दी। पुलिस की टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ने पर हत्या का राज खुला। फौरन मौके पर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, डॉग स्कवॉड की टीम, एएसपी डीआर पोर्ते और सीएसपी अलीम खान समेत आस-पास के थानों की टीम भी पहुंची।
छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री की बुआ की हत्या , रस्सी से बंधा नग्न हालात में मिली लाश , पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH