छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , मजदूरों से भरी पिकअप पेंड़ से टकराई , 04 महिलाओं की मौत और

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , मजदूरों से भरी पिकअप पेंड़ से टकराई , 04 महिलाओं की मौत और
राजनांदगांव 11 जून 2021 -  राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव रोड पर गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जो गंभीर घायल है, उन्हें शासकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक एबीस कंपनी का पिकअप वाहन पेड़ से टकरा जाने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। वाहन में करीब 20 से 22 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल लाया गया है। पिकअप वाहन पेड़ से टकराने से हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक एबीस कंपनी की फैक्ट्री में काम करके देर शाम मजदूर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। 

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर रायतापाली और अर्जुनी के बीच एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई, और एक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल भी हो गए। 

डोंगरगांव थाना प्रभारी केपी मरकाम ने बताया कि इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए, घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हास्पिटल लाया गया है। मरने वाली सभी महिलाएं रातापायली की रहने वाली है। जिसमें सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (40 वर्ष),जैन्त्री बाई (40 वर्ष) और सुमित्रा ठाकुर (55 वर्ष) शामिल है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , मजदूरों से भरी पिकअप पेंड़ से टकराई , 04 महिलाओं की मौत और

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH