जांजगीर चाम्पा जिले के फर्जी पत्रकार के मामले में उरगा पुलिस ने किया खुलासा , जाने कथित पत्रकारों के नाम और उनके कारनामे

कोरबा , 07-06-2021 7:36:06 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के फर्जी पत्रकार के मामले में उरगा पुलिस ने किया खुलासा , जाने कथित पत्रकारों के नाम और उनके कारनामे
कोरबा 07 जून 2021 - कोरबा जिले के उरगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 06 जून 2021 को प्रार्थी राकेश कुमार श्रीवास पिता लक्ष्मी नारायण श्रीवास निवासी संजय नगर फरसवानी ने उरगा थाना आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका संजय नगर में सेलून का दूकान है । जिसे दिनांक 06 जून 2021 की शाम 06 बजे साफ - सफाई कर रहा था , उसी समय दो मोटर साइकल में सवार होकर 04 लोग आये और अपने मोबाईल से उसकी दुकान का फोटो खीचने लगे , प्रार्थी द्वारा पुछने पर फोटो क्यो खिच रहे तो मोटर साइकल सवार चारो व्यक्ति बोले कि आज लाक डाउन है तुम दुकान खोले हो इसको हम पेपर में छाप कर तुम्हे जेल भेजवा देंगे।

चारो लोगो ने बताया की हम लोग प्रेस से है और जेल जाने से बचना है तो हमे 05 हजार रुपये दो।

तब प्रार्थी डर के मारे उनसे माफी मांगने लगा तब भी वे लोग इसे डराते धमकाते रहे एवं प्रार्थी से 1000 रुपये ले लिये और वहा से चले गये दुकान बंद करके प्रार्थी राकेश श्रीवास बस्ती की ओर गया तो प्रार्थी को पता चला कि गांव के निरंजन राठौर से 4000 रुपये एवं ईश्वरी राठौर से 550 रुपये तथा गांव के अन्य लोगो से भी डरा धमका कर रकम उगाही किये है।

तब प्रार्थी द्वारा उक्त घटना की सूचना उरगा थाने में दिया जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर सूचना का तस्दीक किया गया जो सूचना सही पाये जाने से आरोपीयो द्वारा अपराध धारा 384 , 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी 

01 - सुखसागर माथूर पिता कुसुम लाल उम्र 40 साल निवासी कुरदा थाना चांपा , 

02 - राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल पिता गणेश राम उम्र 36 साल निवासी बरपाली चौक चांपा थाना चांपा 

03 - पवन कुमार नामदेव पिता स्व . सुखलाल प्रसाद उम्र 34 साल निवासी बरपाली चौक चांपा थाना चांपा 

04 - कीर्तन पटेल पिता रमेश कुमार उम्र 29 साल निवासी कुरदा थाना चापा जिला जांजगीर चांपा 

सभी के कब्जे से 6900 रुपये नगदी , 04 नग मोबाईल , 08 नग प्रेस आईडी कार्ड , 02 मोटर सायकल जप्त कर आज दिनांक 07 जून को 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उक्त चारो आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में पूर्व में अपराध कमांक 136/2020 धारा 384 , 294 , 341 , 34 भादवि पंजीबद्ध है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरी . नवल साव , सउनि राकेश गुप्ता , प्र आर 340 राम पाण्डेय , प्रधान आरक्षक उदय सिंह , आरक्षक शंखधर जायसवाल , नरेन्द्र लहरे , तस्लीम आरीफ , पुरंजन साहू की सराहनीय भूमिका रही।
जांजगीर चाम्पा जिले के फर्जी पत्रकार के मामले में उरगा पुलिस ने किया खुलासा , जाने कथित पत्रकारों के नाम और उनके कारनामे

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH