12th के छात्रों के लिए जरूरी खबर , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने जारी किया प्रवेश पत्र , इस लिंक पर जा कर कर सकते है डाउनलोड

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
12th के छात्रों के लिए  जरूरी खबर , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने जारी किया प्रवेश पत्र , इस लिंक पर जा कर कर सकते है डाउनलोड
रायपुर 30 मई 2021 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षार्थी मण्डल की वेबसाईट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डरी / हायर सेकण्डरी व्यावसायिक मुख्य परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in  /  www.cgbse.nic.in    पर जारी किये गये हैं। जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त हुए हैं वे परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम एवं पिता का नाम प्रविष्ट कर प्रवेश पत्र download कर सकते हैं।

इस लिंक को क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

बोर्ड परीक्षार्थी संक्रमित होने पर प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए किसी व्यक्ति अधिकृत कर सकते है

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा वर्ष 2020-21 की हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक और डी.पी.एड. परीक्षाओं के परीक्षार्थी कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में प्रश्नपत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर सकेंगे। अधिकृत व्यक्ति संबंधित संक्रमित परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र, कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति कि साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि मण्डल द्वारा वर्ष 2020-21 की हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक और डी.पी.एड. की परीक्षाएं संचालन करने के संबंध में समस्त केन्द्राध्यक्षकों को एक जून से 5 जून तक परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने और 6 जून से 10 जून तक लिखित उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने की निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रोफेसर गोयल ने बताया कि प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने और जमा करने की निर्धारित अवधि में किसी परीक्षार्थी को कोविड-19 का संक्रमण होने की स्थिति में संक्रमित परीक्षार्थी द्वारा किसी व्यक्ति को परीक्षा संबंधी विवरण एवं कोविड-19 के संक्रमण का प्रमाण पत्र के साथ प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए अधिकृत किया जा सकेगा। अधिकृत किए गए व्यक्ति परीक्षा संबंधी समस्त विवरण (प्रवेश पत्र), छात्र के कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH