छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना , पहले समधी ने समधन से किया दुष्कर्म , फिर रिश्तेदार से भी करवाया रेप
बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 28 मई 2021 - बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में फुफेरे भाई के साथ मिल कर समधन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित सीपत क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित की बेटी की शादी सरकंडा में हुई है। बीते साल पीड़ित अपनी बेटी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। शादी के बाद उसकी बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए इस पर वह अपनी बेटी के घर की देखभाल के लिए रुकी थी।
इस दौरान महिला का समधी वापस लौट आया। उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन महिला के विरोध पर वह सफल नही हो पाया। समधी की हरकत से डरी महिला अपने गांव लौट गई।
कुछ दिन बाद पोते की तबीयत बिगड़ने पर वह बेटी के घर आई थी इस दौरान समधी ने महिला की बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने लोक लाज के भय से किसी को घटना की जानकारी नही दी।
इसके कुछ ही दिनों बाद महिला के दामाद की तबीयत बिगड़ गई इस पर महिला ने अपने दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच समधी ने अपने फुफेरे भाई को भी बुला लिया और दोनों ने शराब पीकर उसके के साथ दुष्कर्म किया।
घटना से महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई उपचार के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने दोनों आरिपोयो को गिरफ्तार कर लिया है।
















