मटन , चिकन मंगाने और खुले आम रिश्वत मांगने के आरोप में घिरी SDM ज्योति बबली मैडम का बगीचा से ट्रांसफर

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मटन , चिकन मंगाने और खुले आम रिश्वत मांगने के आरोप में घिरी SDM ज्योति बबली मैडम का बगीचा से ट्रांसफर
जशपुर 21 मई 2021 - मटन, चिकन मंगाने और खुलेआम पैसों की डिमांड मामले में घिरी SDM ज्योति बबली की बगीचा से विदाई हो गयी है। हालांकि इस तबादले के पहले एक ट्विस्ट और हुआ था, जिसमें SDM ज्योति बबली पर आरोप लगाने वाले तहसीलदार टीडी मरकाम की भी छुट्टी हो गयी है। मरकाम को बगीचा से कोरिया के बैकुंठपुर भेजा गया है।

दरअसल चार दिन पहले ही तहसीलदार और पटवारियों ने तीन पन्नों का गंभीर शिकायतों से भरा पत्र कलेक्टर को सौंपा था। जिसमें बगीचा SDM  ज्योति बबली पर आरोप था कि वो ना सिर्फ खुलेआम पैसों की डिमांड करती है, बल्कि कर्मचारियों से बदतमीजियां व थप्पड़ मार देने की धमकियां तक देती है।

पत्र में ये भी आरोप था कि एसडीएम ज्योति बबली की मनमानी यहीं नहीं खत्म होती, वो कार्यालय के कर्मचारियों से फ्री में फल, सब्जी के साथ-साथ चिकन, मटन, अंडा और कबूतर तक मंगवा लेती है। पत्र में बैठकों का हवाला देते हुए बताया गया था कि जो भी मैडम की बात नहीं मानता, उसे बदतमीजी के साथ बैठक से बाहर कर देती है।

इस मामले में जशपुर कलेक्टर ने कहा था कि प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। आज ज्योति बबली को बगीचा से मुख्यालय बुला लिया गया है, वहीं एसडीएम आकांक्षा तिवारी को बगीचा भेजा गया है।
मटन , चिकन मंगाने और खुले आम रिश्वत मांगने के आरोप में घिरी SDM ज्योति बबली मैडम का बगीचा से ट्रांसफर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH