पति ने पहले दूध बेचने वाले से कराई पत्नी की दोस्ती , उसके बाद दोनों के बीच बनवाया शारीरिक संबंध , आगे की कहानी पढ़े इस खबर में

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पहले दूध बेचने वाले से कराई पत्नी की दोस्ती , उसके बाद दोनों के बीच बनवाया शारीरिक संबंध , आगे की कहानी पढ़े इस खबर में
हरिद्वार 18 मई 2021 - उत्‍तराखंड के हरिद्वार में अवैध संबंधों का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने दूधवाले प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. दोनों ने पति को मारकर उसे पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और उसकी अधजली लाश को जंगल में फेंक दिया. इतना ही नहीं थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी और पत्नी की भूमिका संदिग्ध होने पर पुलिस की पूछताछ की तो मामले की खुलासा हुआ।

मामला हरिद्वार के देहात पथरी थाना क्षेत्र का है, जहां 11 मई को अंजना नाम की महिला ने अपने पति संजीव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुछ दिनों तक जांच करने के बाद पुलिस को महिला की भूमिका संदिग्ध लगी और पुलिस ने अंजना से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी. अंजना ने पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने कहा कि उसके पति संजीव ने उनके घर पर दूध देने आने वाले पास के ही गांव के शिव कुमार से उसकी दोस्ती कराई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और उसके बाद संजीव दोनों से उसकी आंखों के सामने शारीरिक बनवाता था. यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि संजीव अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा था और उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. एक तरफ तो वह उनके प्यार में बाधा बन रहा था और दूसरी तरफ संजीव उन्हें समाज में बेइज्जत करने की धमकी दे रहा था. इस सबसे तंग आकर दोनों ने संजीव को रास्ते से हटाने की ठान ली और तीनों लोगों की मौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर संजीव को बुलाकर उसकी रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और बोरी में भरकर उसकी लाश को जंगल में ले जाकर जला दिया।

मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि संजीव ना सिर्फ उसे और शिव कुमार को अपनी आंखों के सामने संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था बल्कि खुद भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आदी था. अप्राकृतिक संबंधों के लिए अक्सर वह उस पर दबाव डालता था।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. संजीव की लाश जंगल में मिलने के बाद उसके परिजन संजीव की हत्या की आशंका जताते हुए ग्राम प्रधान पर शक कर रहे थे. क्योंकि, संजीव ने गांव के कई विकास कार्यों के बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांग रखी थी. अंजना और उसके प्रेमी शिव कुमार की योजना थी कि संजीव की हत्या कि शक की सुई ग्राम प्रधान पर ही जाएगी, लेकिन पुलिस की पूछताछ में सब खुलासा हो गया।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH