मृत आरक्षक पुष्पराज सिंह को ले लेकर जिले के पुलिस विभाग ने किया चौकाने वाला खुलासा , मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच SP कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन

जांजगीर चाम्पा , 15-05-2021 1:12:42 AM
Anil Tamboli
मृत आरक्षक पुष्पराज सिंह को ले लेकर जिले के पुलिस विभाग ने किया चौकाने वाला खुलासा , मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच  SP कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन
जांजगीर चाम्पा 14 मई 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह के मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआहै।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्षता से जांच करवाने हेतु एसपी पारुल माथुर ने कलेक्टर को मजिस्ट्रियल जांच करवाने के लिए प्रतिवेदन भेजा हैं कलेक्टर मजिस्ट्रियल जांच के सम्बंध में निर्णय ले कर जांच अधिकारी तय करेंगे।

जानकारी के मुताबिक मुंगेली के निवासी शक्ति थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंग की ड्यूटी थाने में मुलजिम पेशी के लिए लगी हुई थी लेकिन 30 अप्रेल से पुष्पराज सिंह लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर था।

गुरुवार की रात आरक्षक पुष्पराज सिंह अपने दीनदयाल आवास स्थित आवास से दूसरे आरक्षक गौरीशंकर राम की स्कूटी को मांग कर थोड़ी देर में आने की बात कह कर निकला था।

आरक्षक पुष्पराज जांजगीर नया बस स्टैंड की ओर गया हुआ था जहाँ देशी शराब दुकान से कुछ दूरी पर मेन रोड से हट कर कच्चे मार्ग से स्कूटी से जा रहा था इस रास्ते मे अस्थाई रूप से बिजली लाइन खिंचने के लिए बॉस के खम्भे लगे हुए थे जिनके सहारे बिजली के तारो को पास किया गया था जो जांजगीर में घटना के थोड़ी देर पहले आये आंधी तूफान की वजह से गिर गया था।

पुलिस के अनुसार बारिश की वजह से कच्चे रास्ते मे स्लिप खा कर पुष्पराज स्कूटी सहित स्लिप खा कर बास और उलझे हुए बिजली के तारों के बीच गिर पड़ा और बिजली के केबल वायर में गला फंसने से उसकी मौत हो गई।

स्कूटी गिरने की आवाज सुन कर शराब दुकान का सिक्युरिटी गार्ड देवेंद्र धीवर निकला और जा कर पुष्पराज के गले मे फसे तार को निकालने की कोशिश किया पर सफलता न मिलने पर उसने आस पास के लोगो और डायल 112 को सूचना दी।सूचना पर पहुँचे पुलिस ने तार निकाल कर आरक्षक को हास्पिटल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन बार बर्खास्तगी के बाद हुई थी पुनः बहाली,साल भर का वेतन दान कर आया चर्चा में पुष्पराज सिंह

पुलिस आंदोलन में भाग लेने व पुलिस विभाग को धमकी देने व उस समय कि वर्तमान एसपी नीतू कमल से बहस करने की वजह से आरक्षक पुष्पराज को बर्खास्त कर दिया गया था पर  आंदोलन खत्म होने पर उसे बहाल कर दिया गया।

इसके बाद उसे गांजा तस्कर को 60 हजार रिश्वत ले कर छोड़ने पर व लगातार 109 दिन अनुपस्थित रहने पर एक एक बार बर्खास्त किया जा चुका हैं लेकिन डीजीपी के यहां अपील करने पर आरक्षक पुष्पराज सिंह तीनो बार बहाल हो गया था इसी तरह पुष्पराज को बर्खास्तगी के अलावा 6 बार निलंबित भी किया जा चुका था।

पिछले साल कोरोना से आये हुए संकट को देखते हुए सीएम रिलीफ फंड में एक साल का वेतन दान कर के आरक्षक चर्चा में आया था जिसकी सीएम व गृहमंत्री ने ट्वीट कर तारीफ भी की थी।

आरक्षक पुष्पराज सिंह की हमेशा पुलिस के अधिकारियों से ठनी रहती थी वह उनके व सिस्टम के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया में ट्वीट करते रहता था कुछ दिनों पूर्व जिले के एक थानेदार को एक आरक्षक द्वारा उसके घर मे घुस कर पीटने को सही ठहराते हुए भी उसने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया था।

इसी तरह लगातार चुनोती भरे अंदाज में पुष्पराज के पोस्ट होते थे इसलिए आज पुष्पराज की मौत के बाद उसकी सुनियोजित हत्या की आशंका लोग सोशल मीडिया पर जता कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
       
एसपी पारुल माथुर ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही यह "हत्या है या हादसा" इसकी निष्पक्षता से  जांच करवाने के लिए कलेक्टर को दंड़ाधिकारि जांच के लिए प्रतिवेदन भेजा हैं।
मृत आरक्षक पुष्पराज सिंह को ले लेकर जिले के पुलिस विभाग ने किया चौकाने वाला खुलासा , मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच  SP कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन
मृत आरक्षक पुष्पराज सिंह को ले लेकर जिले के पुलिस विभाग ने किया चौकाने वाला खुलासा , मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच  SP कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH