आरक्षक पुष्पराज सिंह का शार्ट पीएम रिपोर्ट आई सामने , कार्डियोरिसपाइरेट्री अरेस्ट से हुई मौत , तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आरक्षक पुष्पराज सिंह का शार्ट पीएम रिपोर्ट आई सामने , कार्डियोरिसपाइरेट्री अरेस्ट से हुई मौत , तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
जांजगीर चाम्पा 14 मई 2021 - जांजगीर के मृत आरक्षक पुष्पराज सिंह का शार्ट पीएम रिपोर्ट आ गया हैं जिसमे डॉक्टरों ने कार्डियोरिसपाइरेट्री अरेस्ट के कारण मौत होने का जिक्र किया हैं।
कार्डियोरिसपाइरेट्री अरेस्ट का अर्थ होता हैं कि श्वशननली के दबने से फेफड़ों में आक्सीजन की कमी से हृदयगति रुकने से मौत।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए किसी भी आरोप प्रत्यारोप से बचने जांजगीर पुलिस संभल कर कदम रख रहीँ है और यही वजह है कीं जिले के एस पी पारुल माथुर ने तीन डॉक्टरों की टीम से विडियो ग्राफी के साथ मृत आरक्षक पुष्पराज सिंह का पोस्टमार्टम करवाया हैं जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्षता से जांच करवाने हेतु एसपी पारुल माथुर ने कलेक्टर को मजिस्ट्रियल जांच करवाने के लिए प्रतिवेदन भेजा हैं। कलेक्टर मजिस्ट्रियल जांच के सम्बंध में निर्णय ले कर जांच अधिकारी तय करेंगे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर जिला मुख्यालय ने नए बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान के निकट की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात की है शराब दुकान में तैनात गार्ड ने पुलिस को सूचना दी की एक ब्यक्ति बिजली के वायर से उलझ कर सड़क पर गिरा पड़ा है और उसकी स्कूटी भी बगल में पड़ी हुई है।

सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची तब तक मौत हो चुकी थी पुलिस ने मृतक की पहचान आरक्षक क्रमांक 188 पुष्पराज सिंह के रुप की  है।

बता दे की पुष्पराज सिंह की ड्यूटी मुलजिम पेशी के लिए सक्ती थाने में लगाई गई थी और वह जांजगीर से सक्ती प्रतिदिन आना जाना करता था।

पुष्पराज सिंह कोरोना काल के पहले चरण में उस वक्त चर्चा में आया था जब उसने अपने एक साल की पूरी तनख्वाह कोरोना पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने आरक्षक पुष्पराज सिंह के नेक कार्य की जम कर सराहना की थी।

पुष्पराज सिंह के असमय मौत के बाद पूरे पुलिस विभाग सहित उनके परिजनों और चाहने वालो में शोक की लहर है।
आरक्षक पुष्पराज सिंह का शार्ट पीएम रिपोर्ट आई सामने , कार्डियोरिसपाइरेट्री अरेस्ट से हुई मौत , तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH