जांजगीर SP पारुल माथुर की अनुकरणीय पहल , पुलिस के जवानों और उनके परिजनों के लिए पुलिस लाईन में बनवाया कोविड -19 हॉस्पिटल

जांजगीर चाम्पा , 11-05-2021 5:35:13 PM
Anil Tamboli
जांजगीर SP पारुल माथुर की अनुकरणीय पहल , पुलिस के जवानों और उनके परिजनों के लिए पुलिस लाईन में बनवाया कोविड -19 हॉस्पिटल
जांजगीर चाम्पा 11 मई 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ती हुई भयावाहता और कई पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लगातार संक्रमित होने के बाद उन्हें व उनके परिजनों को  उपचार प्रदान करने के लिए  जांजगीर प्रदेश का पहला एसा जिला होगा जहां के पुलिस लाईन में  एसपी श्रीमती पारुल माथुर के प्रयासों से कोविड केयर सेंटर बनाया गया हैं।

इस हॉस्पिटल में 10 आक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 10 सामान्य बिस्तर भी होंगे जहा पुलिसकर्मी व उनके परिजन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।यह सुविधा निचले स्तर के उन पुलिस कर्मियो के लिए वरदान की तरह है जिन्हें छोटे स्टाफ क्वार्टर व घर होने की वजह से होम आईसोलेशन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

गौरतलब हैं कि पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जिनके अधिकारी व कर्मचारी पिछले साल हुए लॉक डाउन के बाद से ही लगातार सड़को में उतर कर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे हैं, इस दौरान वो लगातार संक्रमित भी हो जा रहे हैं,  औऱ यही हाल पुलिस कर्मियों के परिजनों का भी उनसे संपर्क में आने के कारण हो रहा है।इन सब को मिलने वाली सुविधाएं बढ़ाने के लिए एसपी ने पुलिस लाईन में ही इनके उपचार के लिए डॉक्टरों समेत मेडिकल टीम व जरूरी इंस्ट्रूमेंट्स उपलब्ध करवा कर अस्पताल शुरू करवाया हैं।

जांजगीर पुलिस बल के तीन जवान जिनमे शक्ति थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पेंद्र चन्द्रा , एसपी ऑफिस में पदस्थ पुरूषोतम राठौर व पामगढ़ थाना प्रभारी किसनु प्रसाद टन्डन कोरोना के कारण असमय ही कालकवलित हो चुके हैं।

इन सब परिस्थितियों को देखते हुए जांजगीर चाम्पा जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों से परामर्श कर जांजगीर पुलिस लाईन में ही कोविड हॉस्पिटल खोलने की व्यवस्था करवा दी।

बता दे कि कोरोना की पहली लहर और अब दूसरी लहर में भी पुलिस के जवान लॉक डाउन का पालन करवाने व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार सड़को पर हैं, जिससे वह संक्रमित हो जा रहे हैं उसके बाद उनके संपर्क  में आने के कारण उनके परिजन भी संक्रमित हो रहे हैं जिन्हे त्वरित उपचार हेतु सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में ही बेड आक्सीजन, डॉक्टर , स्टाफ व आवश्यक संसाधनों कि व्यवस्था कर हॉस्पिटल शुरू करवाया गया हैं।जिसमे प्रारम्भिक तौर पर 10 आक्सीजन बेड व 10 सामान्य बेड होंगे इस कोविड केयर सेंटर में जांजगीर जिला चिकित्सालय के अनुभवी डॉक्टरों की व मेडिकल टीम ईलाज हेतु उपलब्ध रहेगी।इसमें संक्रमित पुलिस कर्मियों के अलावा उनके परिजन भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
पुलिस लाईन में कोविड हास्पिटल के खुलने से उन पुलिस कर्मियो को राहत मिल सकेगी जिन्हें होम आइसोलेशन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इस बारे में पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने cgwebnews.in को बताया की विषम परिस्थितियों में भी हमारे अधिकारी , कर्मचारी  लगातार लॉक डाउन का पालन करवाने व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर डटे हुए हैं, और इस दौरान संक्रमित होने पर उनकी त्वरित चिकित्सा हेतु सुविधा बढ़ाने के लिए  पुलिस लाईन जांजगीर में जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के सहयोग से 10 ऑक्सीजन युक्त व 10 सामन्य बेड का कोविड -19 हॉस्पिटल प्रारम्भिक तौर पर शुरू करवाया गया हैं।

जिनमे पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिजन भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं आगे जरूरत पड़ने पर आवश्यकता व संसाधनों के उपलब्धता अनुसार इसका विस्तार भी किया जाएगा।
जांजगीर SP पारुल माथुर की अनुकरणीय पहल , पुलिस के जवानों और उनके परिजनों के लिए पुलिस लाईन में बनवाया कोविड -19 हॉस्पिटल
जांजगीर SP पारुल माथुर की अनुकरणीय पहल , पुलिस के जवानों और उनके परिजनों के लिए पुलिस लाईन में बनवाया कोविड -19 हॉस्पिटल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH