सक्ती में शर्मनाक घटना , आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना कर किया कई बार दुष्कर्म , अब हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती में शर्मनाक घटना , आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना कर किया कई बार दुष्कर्म , अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती 10 मई 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने सक्ती थाना उपस्थित हो कर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की नवम्बर 2017 में उसके मोहल्ले का लड़का गुणवंत गोस्वामी पिता बंशी गोस्वामी उम्र 23 वर्ष बार बार नाबालिग पीड़िता से प्यार का इजहार करता था लेकिन हर बार नाबालिग उसे मना कर देती थी।

लेकिन आरोपी गुणवंत गोस्वामी द्वारा बार बार प्रार्थिया को तुमसे प्यार करता हूँ और शादी करूगा बोलने से नाबालिग युवक के झाँसे में आ गयी जिसके बाद आरोपी गुणवंत गोस्वामी ने नाबालिग को नवम्बर 2017 में सुबह चार बजे फोन कर मिलने के लिए गांव के हीरालाल साहू के खेत में बुलाया जब पीड़िता उससे मिलने गई तो आरोपी द्वारा शादी करूंगा कह कर मना करने के बाद भी जबरन शारीरिक संबंध बनाया और घटना को बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया को धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता के मुताबिक आरोपी गुणवंत गोस्वामी ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाईल में खींच कर रखा है और आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देता है और जब भी शादी के लिए रिश्ता आता है तो उन्हें भड़का कर तोड़वा देता है व कहीं भी शादी नहीं होने दूंगा बोलकर धमकाता है।

दिनांक 09.05.2021 की सुबह प्रार्थिया अपनी बड़ी बहन के साथ अपने घर के सामने खड़ी थी . उसी दौरान आरोपी गुणवंत गोस्वामी आकर प्रार्थिया को तुमसे मैं आज शादी करूंगा कहकर हाथ को पकड़कर खींचते हुए अपने घर तक ले गया इस बीच पीड़िता की बड़ी बहन बीच बचाव के लिए आई तो उसे एवं प्रार्थिया के साथ मारपीट करने लगा।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी गुणवंत गोस्वामी पिता बंशी गोस्वामी उम्र 23 वर्ष के विरूद्ध अपराध क्रमांक 128/2021 धारा 376 , 506 , 323 भादवि , 06 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया और पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को घटना की गंभीरता से अवगत कराया गया जिस पर एस पी पारुल माथुर ने आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र करने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती रजत नाग के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविन्द्र अनंत के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया।

विवेचना दौरान गुणवंत गोस्वामी पिता यंशी गोस्वामी उम्र 23 वर्ष थाना सक्ती जिला जॉजगीर चांपा के विरूद्ध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 10 मई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत , उप निरी . नवीन पटेल , सउनि बी.आर. डहरिया , सउनि शंकर साहू म.प्र.आर. 382 बिन्दुराज , आर . 365 अनिल श्रीवास , आर . 131 प्रेम नारायण राठौर , म.आर. दिव्यांशा गोंड़ का अहम योगदान रहा।
सक्ती में शर्मनाक घटना , आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना कर किया कई बार दुष्कर्म , अब हुआ गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH