सक्ती CHC के इन दो डॉक्टरों को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश , कलेक्टर ने दी एस्मा के तहत कार्रवाई की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चापा 10 मई 2021 - दो चिकित्सकों द्वारा गत दिवस ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के संबंध में संतोषजनक ज़वाब नहीं दे पाने पर जांजगीर चाम्पा कलेक्टर यशवंत कुमार ने दोनों चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा की। उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई एवं नान कोविड मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल चौधरी से कहा कि CHC सक्ती में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है , सभी डॉक्टर अपने निर्धारित समय में उपस्थित रहकर जेठा कोविड कोविड केयर सेंटर और CHC के OPD एवं भर्ती मरीजों के उपचार के लिए उपस्थित रहे। कलेक्टर ने डाँ एस आर सिदार और डाँ. सुमन के विगत दिनों अनुपस्थित रहने का कारण पूछा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर दोनों डॉक्टर्स को शो काज नोटिस जारी करने के लिए सीएमएचओ डॉ आर एस बंजारे को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने बी एमओ डॉ अनिल चौधरी से कहा कि टीकाकरण केंद्र में टोकन सिस्टम लागू करें। टोकन में निर्धारित तारीख और समय का भी उल्लेख करें। जिससे टीकाकरण केंद्र में अनावश्यक भीड़ ना हो, तथा किसी हितग्राही को ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। टोकन के हिसाब से हितग्राही उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर , सक्ती एसडीएम भास्कर मरकाम सहित सीएचसी के चिकित्सक उपस्थित थे।
















