जांजगीर चाम्पा SP पारुल माथुर ने इस आरोपी पर किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस नम्बर पर दे सकते है जानकारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा SP पारुल माथुर ने इस आरोपी पर किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस नम्बर पर दे सकते है जानकारी
जांजगीर चाम्पा 08 मई 2021 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर चाम्पा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा ( छ.ग ) के अपराध क्रमांक 144/2021 धारा 376 भादवि . के अंतर्गत फरार आरोपी वासु शर्मा पिता अविनाश शर्मा निवासी आकाश एजेंसी अग्रसेन भवन के पास नैला जांजगीर जिला- जांजगीर - चाम्पा ( छ.ग ) के द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया गया है।

जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है दौरान विवेचना के आरोपी के पतासाजी का अथक प्रयास किया गया आरोपी वासु शर्मा घटना दिनांक 02.02.21 से फरार है तथा अपना मोबाईल भी घर में छोड़ दिया है जिसका हर संभावित जगह पर पतासाजी किया गया लेकिन उक्त आरोपी का आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला है।

प्रकरण में फरार आरोपी का पकड़ा जाना नितांत आवश्यक हैं अतः मैं पारूल माथुर ( भा.पु.से. ) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ( छग ) पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्र 80 ए में निहित प्राधवानों के तहत उद्घोषणा करती हूँ कि थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 144/2021 धारा 376 भादवि . अंतर्गत उक्त फरार आरोपी के बारे में जो कोई ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा एवं गिरफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपी वासु शर्मा पिता अविनाश शर्मा निवासी आकाश एजेंसी अग्रसेन भवन के पास नैला जांजगीर जिला- जांजगीर - चाम्पा ( छ.ग. ) को विधिपूर्वक पतासाजी कर गिरफ्तार किया जा सके।

उस व्यक्ति को 5000 / - रू . ( पांच हजार रूपये ) नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जादेगा ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जांजगीर - चांपा ( छ.ग ) का होगा।

 पुलिस अधीक्षक जांजगीर - चाम्या का मो.नं. 09479193100 , अति.पुलिस अधीक्षक जांजगीर - चाम्पा का मो.नं. 09479193101 एवं थाना प्रभारी जांजगीर का मो.नं. 09479193107 में गुप्त सूचना दिया जा सकता है।
जांजगीर चाम्पा SP पारुल माथुर ने इस आरोपी पर किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस नम्बर पर दे सकते है जानकारी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH