सक्ती ब्लाक में आज थमी पड़ी कोरोना की रफ्तार , कुछ गाँवो को छोड़ कर बाकी जगह कोरोना का कहर जारी
जांजगीर चाम्पा , 08-05-2021 12:46:08 AM
सक्ती 07 मई 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले 43 दिनो से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते 43 दिनों के दौरान जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड और हर गाँवो से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है धीरे धीरे ही सही लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला भी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर की श्रेणी में शामिल होते जा रहा है।
गुरुवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद शुक्रवार को भी सक्ती ब्लाक के इन गाँवो में भी 70 नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर कुल 338 की जांच में अलग ग्रामीण क्षेत्रो से 70 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 15 , देवरी से 17 , मसनियासे 10 , बाराद्वार से 11 , जर्वे से 05 और अन्य ब्लाक से 12 नए संक्रमित शामिल है।
- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -














