सक्ती ब्लाक के इन गाँवो में आज कोरोना ने मचाया जम कर कहर , मिले रिकॉर्ड संक्रमित , यह तीन गाँव बने हॉटस्पॉट
जांजगीर चाम्पा , 07-05-2021 12:18:50 AM
सक्ती 06 मई 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले 42 दिनो से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते 42 दिनों के दौरान जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड और हर गाँवो से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है धीरे धीरे ही सही लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला भी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर की श्रेणी में शामिल होते जा रहा है।
बुधवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद गुरुवार को भी सक्ती ब्लाक के इन गाँवो में भी 141 नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर कुल 539 की जांच में अलग ग्रामीण क्षेत्रो से 141 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 17 , बरपाली से 04 , कुरदा से 16 , बाराद्वार से 31 , मसनिया से 42 , देवरी से 21 , लवसरा से 04 और अन्य ब्लाक से 06 नए संक्रमित शामिल है।
- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -














