सक्ती शहर में कोरोना , मंगलवार को इस वार्ड में मिले सबसे अधिक मरीज , देखे वार्ड वार अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 05-05-2021 1:14:41 AM
सक्ती 04 मई 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले 40 दिनो से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते 40 दिनों के दौरान जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है धीरे धीरे ही सही लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला भी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर की श्रेणी में शामिल होते जा रहा है।
सोमवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद मंगलवार को भी सक्ती के इन वार्डो में भी नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर कुल 291 लोगो की जांच की गई थी जिसमे सक्ती के अलग अलग 06 वार्डो से 11 नए संक्रमितों की पहचान की गई है
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड क्रमांक 03 से 05 , वार्ड क्रमांक 04 से 02 , वार्ड क्रमांक से 18 से 01 , वार्ड क्रमांक 06 से 01 , वार्ड क्रमांक 17 से 01 और वार्ड क्रमांक 14 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














