जांजगीर चांपा भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में लगी आग , लाखों का सामान जल कर राख

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में लगी आग , लाखों का सामान जल कर राख
सक्ती 04 मई 2021 - जांजगीर चांपा जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम- नगझर में स्थित आवासीय परिसर में बने मकान की पहली मंजिल पर 03 मई की रात्रि अचानक भीषण आग लग गई।

आगजनी की इस घटना के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा अपने परिवार के साथ नीचे सो रहे थे।

03 मई को दोपहर से ही तेज आंधी तूफान एवं हवाओं के चलने एवं बारिश होने के कारण घंटों से विद्युत बंद थी, तथा रात्रि करीब 10:00 बजे  विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तथा हाई वोल्टेज होने के कारण मकान के ऊपर में लगे एसी में आग लग गई तथा भाजपा जिलाध्यक्ष को इसकी भनक  नही लगी।

आग की लपटों को खिड़की से निकलता देख मोहल्ले वालों ने कृष्णकांत को सूचना दी साथ ही नजदीक के विद्युत विभाग को सूचना दी गई जिस पर विद्युत सप्लाई बंद की गई

तब तक ऊपर की मंजिल के कमरे में लगे सारे सामान जलकर खाक हो गए थे, तथा आग की तेज लपटों को देखकर मोहल्ले वालों ने जिलाध्यक्ष को उठाया तथा जानकारी दी तथा काफी मशक्कत के बाद 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा परिवार के साथ नीचे ही निवास करते हैं, तथा मकान के ऊपर प्रथम तल्ले पर गेस्ट रूम एवं बड़ा हाल है, जहां पर घर का काफी कीमती सामान एवं अन्य जरूरत की सामग्रियां रखी जाती हैं, एवं उक्त हॉल एवं कमरे का उपयोग किसी मेहमान के आने पर ही किया जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में मकान में लगे एयर कंडीशनर,पंखा, बेड, अलमारी सहित लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है। 

भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के अनुसार उनके गांव में ऐसी स्थितियां विद्युत आपूर्ति को लेकर हमेशा देखी जाती हैं, जब आंधी तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है,किंतु आंधी तूफान बंद होने पर जब बिजली बहाल होती है तो एकाएक हाई वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो जाते हैं, तथा अनेकों बार ऐसी छोटी मोटी आगजनी की घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं, किंतु विद्युत विभाग भी ना जाने क्यों इस ओर ध्यान नहीं देता है।
जांजगीर चांपा भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में लगी आग , लाखों का सामान जल कर राख

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH