सक्ती शहर में कोरोना का आतंक , अलग अलग 07 वार्ड से मिले इतने नए संक्रमित , पढ़े अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 02-05-2021 1:37:50 AM
सक्ती 01 मई 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले 37 दिनो से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते 37 दिनों के दौरान जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है धीरे धीरे ही सही लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला भी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर की श्रेणी में शामिल होते जा रहा है।
शुक्रवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद शनिवार को भी सक्ती के इन वार्डो में भी नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर कुल 300 लोगो की जांच की गई थी जिसमे सक्ती के अलग अलग 07 वार्डो से 08 नए संक्रमितों की पहचान की गई है
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड क्रमांक 06 से 01 , वार्ड क्रमांक 09 से 01 , वार्ड क्रमांक से 10 से 01 , वार्ड क्रमांक 16 से 01 , वार्ड क्रमांक 17 से 01 , वार्ड क्रमांक 11 से 02 और वार्ड क्रमांक 14 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














