छत्तीसगढ़ में धूमधाम से शादी करना पड़ा महंगा , दूल्हे के साथ रिश्तेदार भी निकला कोरोना पॉजिटिव , पूरे गांव में दहशत का माहौल

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में धूमधाम से शादी करना पड़ा महंगा , दूल्हे के साथ रिश्तेदार भी निकला कोरोना पॉजिटिव , पूरे गांव में दहशत का माहौल
कांकेर 30 अप्रैल 2021 - कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी में धूमधाम से शादी करना महंगा पड़ गया है. दूल्हे के साथ उसके रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से गांव में दहशत का माहौल है. शादी समारोह में गांव के कई लोग शामिल हुए थे अब वे भी कोरोना से भयभीत है।

दरअसल, बिना अनुमति से चल रहे एक शादी समारोह में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी. मौके पर पहुंची जांच टीम के पूछताछ करने पर पता चला कि दूल्हे का तबीयत खराब है. तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दूल्हे का कोरोना टेस्टिंग किया गया, जिससे दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला. इसके बाद वहां उपस्थित लोगों का भी बारी बारी से कोरोना टेस्टिंग किया गया, जिसमें दूल्हे का एक और रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकल गया।

इस शादी समारोह में टिकावन कार्यक्रम में पूरे गांव वालों को न्योता दी गई थी और शादी में टिकावन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से करने की तैयारी चल रही थी. शादी घर में भारी भीड़ भी थी, जो पुलिस विभाग और स्वास्थ्य के टीम के पहुंचते ही तितर बितर हो गई. किसी प्रकार से शादी टिकावन का कार्यक्रम रुकवाई और दूल्हे और उसके रिश्तेदार को अन्तागढ़ कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इन दिनों सघन अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पर कार्यवाही की जा रही है. वहीं इस अंचल में शादी सीजन होने के चलते जगह जगह शादी हो रही है. जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन बिल्कुल भी नहीं हो रहा है.  आप देखेंगे कि शादी घरों में किसी भी प्रकार की कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता और न ही मॉस्क लगाया जाता है, जिससे उस क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या घटने के बजाय बढ़ रही है.

लोग कोरोना संक्रमण से डरने के बजाय बेधड़क होकर भीड़ वाली जगहों पर लापरवाही बरत रहे हैं. मजबूरन स्थानीय प्रशासन को सीधा चालान काटना पड़ रहा है ताकि लोग चालान के डर से लॉकडाउन के नियमों का पालन कर सके,  जिससे कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ा को  रोका जा सके. और जिस मकसद से लॉकडाउन किया गया है वह सफल हो सके. इस कार्यवाही में तहसीलदार लोमेंश मिरी , थाना प्रभारी नितिन तिवारी , पटवारी जय कश्यप के साथ स्वास्थ्य एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।
छत्तीसगढ़ में धूमधाम से शादी करना पड़ा महंगा , दूल्हे के साथ रिश्तेदार भी निकला कोरोना पॉजिटिव , पूरे गांव में दहशत का माहौल

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH