सक्ती शहर के इन तीन वार्डो में मिले कोरोना के नए संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टी
जांजगीर चाम्पा , 23-04-2021 1:21:14 AM
सक्ती 22 अप्रैल 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले 28 दिनो से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते 28 दिनों के दौरान जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है धीरे धीरे ही सही लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला भी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर की श्रेणी में शामिल होते जा रहा है।
बुधवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद गुरुवार को भी सक्ती के इन वार्डो में भी नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 238 की जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो से 41 और सक्ती शहर से 05 नए संक्रमितो की पहचान की गई है।
सक्ती शहर के अलग अलग 03 वार्डो से 05 नए संक्रमित शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड क्रमांक 10 से 03 , वार्ड क्रमांक से 11 से 01 और वार्ड क्रमांक 07 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














