मजबूर पिता कोरोना काल मे परिवार के लिए निकला था कमाने , लेकिन कमाया क्या , पढ़े इस खबर में

बिहार , 22-04-2021 3:57:12 AM
Anil Tamboli
मजबूर पिता कोरोना काल मे परिवार के लिए निकला था कमाने , लेकिन कमाया क्या , पढ़े इस खबर में
गया 21 अप्रैल 2021 - बिहार के गया जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव का रहने वाला धनेश चौधरी करीब सात महीनों पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों का पेट पालने के लिए मजदूरी करने के लिए गया था। अब सात महीनों बाद छठ पूजा पर धनेश चौधरी गुजरात (Gujarat) से वापस पनपुरा गांव स्थित अपने घर पहुंचा। इस दौरान धनेश चौधरी बच्चों के लिए खिलौने, कपड़े और अन्य उपहार तो लेकर नहीं पहुंचा।

लेकिन वो इन बच्चों के लिए दूसरी मां जरूर ले आया यानि धनेश चौधरी ने पहली पत्नी के होते हुए अपनी दूसरी शादी रचा ली। दूसरी ओर घर में बच्चे और उसकी पत्नी सीमा देवी धनेश चौधरी के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही थे। लेकिन उसकी पत्नी को क्या मालूम था कि वो साथ में उसके लिए सौतन भी लेकर आएगा। 

धनेश चौधरी ने सीमा देवी के साथ करीब 11 वर्ष पहले शादी की थी। शादी के बाद सीमा को उसके दो पुत्र और एक पुत्री भी है। सात महीनों पहले जब धनेश चौधरी गया से कमाने के लिए गुजरात गया था तो इस दौरान उसकी पत्नी सीमा अपने बच्चों के साथ आकर जहानाबाद जिले के काको स्थित अपने मायके में रहने चली गई। वहीं अब सीमा देवी को अपने पति के घर लौटने और दूसरी शादी कर लेने की जानकारी मिल गई है। इसपर मंगलवार को सीमा देवी अपने बच्चों और परिजनों को साथ लेकर अपने पति के घर पनपुरा पहुंची।

पनपुरा पहुंचकर पूर्व पत्नी सीमा देवी ने धनेश चौधरी द्वारा दूसरी शादी रचा लेने का विरोध किया। इसपर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर सीमा देवी और उसके मायके वालों के साथ बुरी तरह से मारपीट की। साथ इन लोगों ने सीमा देवी को अपनाने से साफ इंकार कर दिया। इसके अलावा इन लोगों ने सीमा देवी को जबरन घर से भी बाहर निकाल दिया। ससुराल वालों ने यहां दोबारा लौटकर आने पर सीमा देवी को जान से मारने की धमकी भी दी। अब पीड़ित पूर्व पत्नी सीमा ने धनरुआ थाने में पति धनेश चौधरी समेत अन्य ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH